बिहार राज्य के मधुबनी ज़िला के खुटौना प्रखंड से शिव नाथ सदय मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लॉक डाउन के दौरान जो योजनाओं के अनुसार लाभ मिलने वाला था वो सही से नहीं मिला।इसलिए सभी लोगों का इस योजना का लाभ मिलना चाहिए।प्रधानमंत्री जन धन जो खुलवाया गया उसमे भी पैसा नहीं आया साथ ही नया राशन कार्ड भी नहीं मिला है। जिस कारण राशन नहीं मिल रहा है
बिहार राज्य से रणजीत सिंह ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वो पहले मानेसर में रहते थे। मई महीने में अपने गृह राज्य गए और वहाँ उन्हें सरकार द्वारा कोई सुविधा प्राप्त नहीं हुई,न राशन मिला न ही रोज़गार । राशन लेने के लिए कोटेदार के पास जाते है तो उन्हें कहा जाता है कि उनका आधार कार्ड नहीं है इसलिए कुछ नहीं मिलेगा। तीन महीनें से परेशान है।
मध्यप्रदेश राज्य के ज़िला उमरिया से मोहन सिंह राठौर ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वो दृष्टिबाधित है और उन्हें राशन नहीं मिल रहा है।
Transcript Unavailable.
मैं, शिवराज कुमार सिंह, बिहार का रहने वाला हूँ और यहाँ पर एमपी मानेसर सेक्टर 8, अलियर में फॅंसे हुए हैं. यहाँ मकान मालिक का भी बहुत प्रॉब्लम है. खाने-पीने का भी बहुत दिक्कत है. मकान मालिक किराया माँग रहा है.... राशन की बहुत ज़रुरत है मुझे.
