उत्तर प्रदेश राज्य के बांदा से सुरेन पाल श्रमिक वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति अमरेंदर यादव से बात कर रहें हैं, अमरेंदर का कहना है कि, पानी हमेशा पीना चाहिए तथा यदि फ्रीज़ का पानी पी रहें हैं तो उसमें थोड़ा ग्राम कर पीये। साथ ही कह रहें हैं हमेशा ढक कर रखें।

दिल्ली से मोहम्मद शाहनवाज़ की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहसिन से हुई। मोहसिन बताते है कि करावल नगर विधानसभा 70 ,श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई ,दिल्ली जल बोर्ड कनेक्शन अप्लाई करने के बाद इंक्वायरी ऑफिसर रिश्वत ले रहे हैं। इन्होने नेक मोहम्मद के नाम पर पानी कनेक्शन के लिए अप्लाई किया लेकिन अप्लाई करने बाद इंक्वायरी ऑफिसर द्वारा रिश्वत लिया गया।500 रूपए की माँग की जा रही थी लेकिन 200 रूपए ही केवल दिए। रिश्वत तो लिया गया लेकिन अब तक कनेक्शन का कोई कार्य नहीं हुआ।

दिल्ली राज्य के मानेसर से बेबी देवी श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, पिने के पानी की समस्या है। टैंकर के द्वारा लोगो को पानी दिया जाता है, कुछ लोगो को पानी मिलता है और कुछ लोगो को नहीं। बरसात के मौसम में इनके घर में पानी भर जाता है। जिस वजह से इन्हे काफी समस्या होती है

दिल्ली राज्य के मानेसर से सोना देवी श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, ये 20 साल से यह रह रही है। टैंकर के द्वारा पानी दिया जाता है। लेकिन सोना देवी के घर के तरफ पानी नहीं दिया जाता है। इनके द्वारा पानी खरीद कर पिया जाता है। इनके इलाके में शौचालय की सुविधा भी नहीं है

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से मोहम्मद शाहनवाज़ ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि इन्होंने दिनांक 20 जुलाई 2022 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि श्री राम कॉलोनी, वार्ड नंबर 64 ई, बी ब्लॉक 20 फुटा रोड, अग्रवाल स्वीट्स के सामने पानी की पाइप फटी हुई है। ख़बर प्रसारित करने के बाद इसे लोकल व्हाट्सप्प ग्रुप व फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों को शेयर किया गया। जिसका असर यह देखने को मिला कि कर्मचारियों द्वारा पानी की पाइपलाइन को ठीक कर दिया गया गया है।

दिल्ली से मोहम्मद शाहनवाज़ की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहसिन से हुई। मोहसिन बताते है कि सोनिया विहार ,ए ब्लॉक ,श्री राम कॉलोनी से जाते वक़्त टी प्वाइंट पर दिल्ली जल बोर्ड की पाइप लाइन फटने से पानी बर्बाद हो रहा है बर्बाद मोहसिन अंसारी बता रहे हैं कि कई दिन से पानी की पाइप लाइन फटी हुई है जिस ओर आला अधिकारी ध्यान नहीं दे

दिल्ली से मोहम्मद शाहनवाज़ ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि करावल नगर विधानसभा 70, श्री राम कॉलोनी ,वार्ड नंबर 64 ई, बी ब्लॉक, 20 फुटा रोड ,गली नंबर 2 अग्रवाल स्वीट्स के सामने ,अंसारी मेडिकल के पास दिल्ली जल बोर्ड की पाइप लाइन फटने से बर्बाद पानी हो रहा है। लीकेज बंद नहीं होने से लोगों तक पानी पहुँचने में समस्या आ रही है

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से मोहम्मद शाहनवाज़ ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि इन्होने दिनांक 19 जुलाई 2022 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित किया था जिसका शीर्षक 'ई ब्लॉक ,20 फुटा रोड पर पाइप लाइन फटने से हो रही है पानी की बर्बादी ' था। ख़बर में बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी ,वार्ड नंबर 64 ई, ई ब्लॉक ,20 फुटा रोड ,नूरानी मस्ज़िद ,समरा मेडिकल हॉल के समीप दिल्ली जल बोर्ड की पानी की पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था।लोगों तक पानी नहीं पहुँच पा रहा था। ख़बर प्रसारित करने के बाद इसे लोकल व्हाट्सप्प ग्रुप व फेसबुक के माध्यम से आला अधिकारियों के साथ साझा किया गया । जिसका असर यह हुआ कि कर्मचारियों द्वारा पानी पाइपलाइन की लीकेज को ठीक कर दिया गया।

दिल्ली राज्य के ई ब्लॉक 20 फुटा रोड नूरानी मस्जिद से शाहनवाज़ श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, साम्रा मस्जिद के पास पानी का पाइप फटा हुआ है, जिससे लोगो को पिने का पानी नहीं मिल रहा है, हज़ारो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी को इस तरफ ध्यान देना चाहिए

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से मोहम्मद शाहनवाज़ ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि इन्होंने दिनांक 18 जुलाई 2022 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि श्री राम कॉलोनी, वार्ड नंबर 64 ई, खजुरी पुराने थाने के एसबीआई के पास कई दिन से दिल्ली जल बोर्ड का पाइप में लीकेज हो रहा था । ख़बर प्रसारित करने के बाद इसे लोकल व्हाट्सप्प ग्रुप व फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों को शेयर किया गया। जिसका असर यह देखने को मिला कि दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी द्वारा पाइप के लीकेज को ठीक किया गया ।