Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
ये चंद्रकांत वानखड़े महाराष्ट्र, जिला- अमरावती से साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी से कह रहे हैं कि इस लॉक डाउन की वजह से ग़रीबों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, विशेषतया खाने-पीने एवं जीवन-यापन में। पैसा न होने के कारण वे बच्चों की फ़ीस कैसे भर पाएँगे? दूसरी तरफ़ हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी भी इस कोरोना-संक्रमण के दौर में क्या कर सकते हैं! सैनिटाइजर तक डुप्लीकेट बेचा जा रहा है। मोदी साहब जी हमारी रिक्वेस्ट है कि कोरोना वायरस के ख़त्म होने और इसके लिए दवा कब बनेगी, इसकी जानकारी दें। जलद से जल्द सभी भारतीयों को काम मिल जाए, सबका काम-धंधा चालू हो जाए, बस-ट्रेन चलने लगें और गरीब बच्चों की कॉलेज और स्कूल की फीस भरने में कुछ मदद कीजिएगा क्योंकि 2020 सभी लोगों के लिए बहुत ही ख़राब आ गया है। अपना भारत देश अभी बहुत ही संकट में आ गया है, क्योंकि अपने भारत देश के पास इतना पैसा भी पैसा भी नहीं है। लेकिन मोदी साहब जो कुछ करना है वह आपके हाथ में है।
ये चंद्रकांत वानखेडे महाराष्ट्र, जिला- अमरावती से साझा मंच मोबाईल वाणी के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि आप जब भी इस मंच पर कोई बात रिकार्ड करें, तो नाम-पते के साथ अपना मोबाईल नम्बर भी बताना ना भूलें।क्योंकि उसी मोबाइलनम्बर से साझा मंच के कार्यकर्ता आपसे सम्पर्क कर आपकी मदद कर पाएँगे।
सरकार की तरफ़ से दृष्टिबाधितों को मिलने वाली पेंशन-राशि बहुत कम होने से जीवन-यापन में हो रही परेशानी
ये चंद्रकांत वानखेड़े महाराष्ट्र, जिला- अमरावती से साझा मंच मोबाईल वाणी को बता रहे हैं कि इनके पास मध्य प्रदेश से एक दृष्टिबाधित लड़की का फोन आया है, जो बहुत परेशानी में है। छत्तीसगढ़ में दृष्टिबाधितों को सिर्फ़ साढ़े तीन सौ रुपए मासिक मिलते हैं और उत्तर प्रदेश में सिर्फ़ पाँच सौ रुपए तथा मध्य प्रदेश में छः सौ। मध्य प्रदेश से दिनेश सोनू का भी फोन आया था, जिन्हें ग्राम पंचायत द्वारा मिलने वाली सहायता राशि भी मुख्यमंत्री द्वारा कोई निर्णय नहीं लेने से नहीं मिल पा रही है। दिनेश सोनू का मोबाईल नम्बर है 9098965815। इनलोगों को आपके माध्यम से प्रधानमंत्री जी से मदद की ज़रूरत है।
ये चंद्रकांत वानखेड़े महाराष्ट्र, जिला अमरावती से साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, अपने कलेक्टर साहब, माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी, अपने सभी देशवासियों से निवेदन कर रहे हैं कि रेलवे स्टेशन, बस डिपो इत्यादि के पास बहुत गरीब लोग रहते हैं, जिन्हें इस लॉक डाउन में खाने-पीने की दिक्कत हो रही है। इसलिए इनके खाने-पीने की समस्या को दूर किया जाय, क्योंकि लॉक डाउन पूरी नहीं खोले जाने के कारण उनके काम-धंधे बंद होने की वजह से उनके पास पैसा नहीं है। उन्हें पैसे लेकर दिया जानेवाला भोजन मुफ़्त में दिया जाय, जिससे सबको खाना मिल सके।
ये चंद्रकांत वानखेड़े अमरावती, महाराष्ट्र से साझा मंच मोबाईल वाणी को बता रहे हैं कि इस मंच के सारे कार्यक्रम बहुत अच्छे हैं और इन्हें इस मंच से जुड़कर बहुत अच्छा लग रहा है। इस मंच के श्रोताओं द्वारा प्रस्तुत मनोरंजक कार्यक्रम, सामान्य ज्ञान के कार्यक्रम या फिर लोगों की मदद से सम्बंधित कार्यक्रम, सभी बहुत अच्छे हैं और इसके लिए साझा मंच मोबाईल वाणी की पूरी टीम को ये धन्यवाद देते हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
