ये चंद्रकांत वानखेड़े महाराष्ट्र, जिला- अमरावती से साझा मंच मोबाईल वाणी को बता रहे हैं कि इनके पास मध्य प्रदेश से एक दृष्टिबाधित लड़की का फोन आया है, जो बहुत परेशानी में है। छत्तीसगढ़ में दृष्टिबाधितों को सिर्फ़ साढ़े तीन सौ रुपए मासिक मिलते हैं और उत्तर प्रदेश में सिर्फ़ पाँच सौ रुपए तथा मध्य प्रदेश में छः सौ। मध्य प्रदेश से दिनेश सोनू का भी फोन आया था, जिन्हें ग्राम पंचायत द्वारा मिलने वाली सहायता राशि भी मुख्यमंत्री द्वारा कोई निर्णय नहीं लेने से नहीं मिल पा रही है। दिनेश सोनू का मोबाईल नम्बर है 9098965815। इनलोगों को आपके माध्यम से प्रधानमंत्री जी से मदद की ज़रूरत है।