Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बहादुरगढ़, हरियाणा से रूपाली साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि कोरोना-संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अनलॉक टू में अधिक छोट नहीं दी गयी है। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए मेट्रो, बस, सिनेमा आदि पर रोक बरकरार रखी गयी है। अनलॉक वन खत्म होने से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने सोमवार की रात अनलॉक टू के लिए दिशानिर्देश जारी किए, जो एक जुलाई से प्रभावी होंगे। स्कूल-कॉलेज नौ जुलाई तक बंद रहेंगे।धन्यवाद
बहादुरगढ़, हरियाणा से रूपाली साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि भारत-चीन के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फ़ैसला लेते हुए टिक-टॉक समेत उनसठ चीनी ऐप्स पर रोक लगा दी। इससे पहले भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने चाईनीज ऐप्स की एक सूची तैयार कर केंद्र सरकार से या तो इन्हें प्रतिबंधित करने या फिर लोगों से अपने मोबाईल फ़ोन्स से डिलीट करने के लिए आग्रह करने को कहा था। इससे पीछे इन ऐप्स के द्वारा भारतीयों की जासूसी करने का तर्क दिया गया था। भारत-चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने किसी भी दबाव में झुकने या पीछे हटने से इनकार कर दिया है।
बहादुरगढ़, हरियाणा से रूपाली साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि देश में, ख़ासतौर पर उत्तर भारत में टीड्डियों ने किसानों को परेशान कर रखा है। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम से गुजरने वाला टिड्डी दल छः किलोमीटर चौड़ा और दस किलोमीटर लम्बा है, जबकि दिल्ली में प्रवश करनेवाला दल काफ़ी छोटा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हवा का रूख पलटा तो ये टिड्डी दल फिर वापस आ सकता है। कृषि विभाग के सारे पदाधिकारी फसलों को बचाने के लिए किसानों के साथ फ़ील्ड में उतर आए हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बहादुरगढ़, हरियाणा से रूपाली साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि दिल्ली के रोहिणी-कोर्ट की तीसरी मंज़िल पर स्थित रिकार्ड रूम में सुबह 9.40am पर शॉर्ट-सर्किट से आग लगने से अफ़रातफ़री मच गयी और दमकल की नौ गाड़ियों ने लगभग डेढ़ घंटे में आग पर क़ाबू पाया। इस आग से कमरा नम्बर तीन सौ चालीस में रखा अधिकांश सामान जल गया।
ये रूपाली बहादुरगढ़, हरियाणा से साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि उत्तरी नगर निगम, दिल्ली के सबसे बड़े अस्पताल "हिंदू राव" को दिल्ली सरकार ने रविवार को जारी अपने आदेश में कोविड अस्पताल घोषित कर दिया है। लेकिन यहाँ केवल फ़ॉर्वर्ड किए गए मरीज़ों का ही इलाज होगा।
ये मनोहर लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के संवाददाता दिल्ली, एनसीआर, बहादुरगढ़, हरियाणा से बता रहे हैं कि लॉक डाउन ख़त्म होने के बाद बहादुरगढ़ में खुली कम्पनियों में पचास प्रतिशत कामगारों से ही काम लिया जा रहा है, वो भी सिर्फ़ आठ घंटे। लेकिन लॉक डाउन से पहले मार्च की महीने में हुए काम का वेतन नहीं दिए जाने की शिकायत एसडीएम, श्रम एवं पुलिस विभाग तक से करने के बाद भी बकाया वेतन नहीं मिला। तो इस बात की क्या गारंटी है कि कम्पनियाँ श्रमिकों से कराए जा रहे काम का कितना और कब वेतन देंगी या फिर नहीं देंगी! सरकार सिर्फ़ अपने अमीर दोस्तों का हाई ध्यान देती है, उसे श्रमिकों की परेशानियों से कोई मतलाब नहीं है।
