उद्योग विहार से शोपाल कुमार जी साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि ये नोपीनो ऑटो इलेक्ट्रॉनिक उद्योग विहार फेज-5 में लगातार बारह साल से काम कर रहे थे।इस कम्पनी के मालिक ने इस मदर प्लांट के माध्यम से कई और प्लांट लगाया है। और इस प्लांट को बिना किसी कारण और बिना किसी नोटिस के बंद कर दिया।लेबर डिमार्टमेंट ने भी कम्पनी को ये लिख कर दिया है की ये प्लांट गैर क़ानूनी तरीके से बंद किया गया है।चार महीने से ये सभी IMT सेक्टर-3 में बैठे हुए है, परन्तु आज तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है

दिल्ली एनसीआर के उद्योग विहार से साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से अमरनाथ जी ने बताया कि वह नापिनो ऑटो कम्पनी में काम करते थे। एक दिन अचानक से कम्पनी मालिकों ने बिना किसी पूर्व नोटिस के कम्पनी को बंद कर दी। इसके विरोध में कम्पनी के श्रमिक उसी दिन से धरने पर बैठ गए है।और आज इनके धरने का 92 वां दिन है। और अभी तक कम्पनी के मालिकों ने श्रमिकों से कोई भी बातचीत नहीं की है

दिल्ली एनसीआर के उद्योग विहार से नन्द लाल शाह ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ये जिस कम्पनी में काम करते है , वहां से उन्हें युएएन नंबर तो मिलता है , परन्तु उस पर सही नंबर नहीं लिखा हुआ होता है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से हमारे संवाददाता नन्द किशोर ने फ़िरोज़ खान से बातचीत की। इस बातचीत में फ़िरोज़ खान ने बताया कि वह एक कंपनी में पिछले 2-3 साल से काम कर रहे थे। पिछली दीपावली से कम्पनी ने कुछ लोगो के साथ-साथ इन्हे भी काम से निकाल दिया। कंपनी द्वारा पीएफ की मांग किये जाने पर कंपनी इन्हे लगातार टाल रही है। और ज्यादा पूछने पर पीएफ नहीं भरने की धमकी भी देते है

उद्योग विहार के फेज-4 से पुजारी जी साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि ये नौ हजार रुपये तनख्वाह और पीएफ, ईएसआई का बात करके चंदा चकोटि में काम पर लगे थे। लेकिन अब ठेकेदार का कहना है की आठ हजार रुपये लो। और काम करना हो तो करो वरना चले जाओ।

Transcript Unavailable.