उद्योग विहार से शोपाल कुमार जी साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि ये नोपीनो ऑटो इलेक्ट्रॉनिक उद्योग विहार फेज-5 में लगातार बारह साल से काम कर रहे थे।इस कम्पनी के मालिक ने इस मदर प्लांट के माध्यम से कई और प्लांट लगाया है। और इस प्लांट को बिना किसी कारण और बिना किसी नोटिस के बंद कर दिया।लेबर डिमार्टमेंट ने भी कम्पनी को ये लिख कर दिया है की ये प्लांट गैर क़ानूनी तरीके से बंद किया गया है।चार महीने से ये सभी IMT सेक्टर-3 में बैठे हुए है, परन्तु आज तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है