दिल्ली एनसीआर के उद्योग विहार से साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से अमरनाथ जी ने बताया कि वह नापिनो ऑटो कम्पनी में काम करते थे। एक दिन अचानक से कम्पनी मालिकों ने बिना किसी पूर्व नोटिस के कम्पनी को बंद कर दी। इसके विरोध में कम्पनी के श्रमिक उसी दिन से धरने पर बैठ गए है।और आज इनके धरने का 92 वां दिन है। और अभी तक कम्पनी के मालिकों ने श्रमिकों से कोई भी बातचीत नहीं की है