Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 21 -11-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 18-11-23 को एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246, सी ब्लॉक ,गली नंबर 25 ,चांद बाग के पास खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब थी। इसका खम्मा नंबर 3045 है। स्ट्रीट लाइट सही करने बिजली विभाग का से कर्मचारी नहीं आ रहे थे। इस खबर को रीना परवीन द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक व बिजली विभाग से संबंधित अधिकारी को साझा किया गया था। खबर का असर यह हुआ कि अब स्ट्रीट लाइट सही कर दी गई है

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के ई ब्लॉक के गली नंबर 5 से मुन्नी ,श्रमिक वाणी के माध्यम से कहते है कि उनके क्षेत्र में सफाई नहीं हो रही है। नाली से कूड़ा निकाल पर सड़क किनारे छोड़ देते है। इसकी सफाई नहीं होती है ,शिकायत भी की गई पर कोई समाधान नहीं हुआ।

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी ,ई ब्लॉक ,गली नंबर 4 से रिजवान ,श्रमिक वाणी के माध्यम से कहते है कि उनका आधार कार्ड खो गया है ,जिस कारण इनके बच्चे का दाखिला नहीं हो पा रहा है। अब इनका आधार कार्ड नहीं बना पा रहा है

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना, श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 18 नवंबर 2023 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था की, श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 एफ ब्लॉक गली नंबर 13 के पास बिजली घर के सामने जगह-जगह कूड़े का ढेर पड़ा हुआ था कूड़ा उठाने एमसीडी डिपार्मेंट की तरफ से कोई भी टिपर नहीं आ रहा था,जिसकी वजह से बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही थी। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सप्प ग्रुप व फेसबुक के माध्यम एमसीडी डिपार्टमेंट के आला अधिकारी को खबर शेर की थी ।खबर का बड़ा असर हुआ अब कूड़े का ढेर साफ कर दिया गया है। इसके लिए रीना प्रवीण श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रही है।

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 श्रीराम कॉलोनी में टोटल 105 गलियां हैं जहां पर सफाई व्यवस्था धसत हो गई है नालियां भरी पड़ी है कूड़े के जगह-जगह ढेर देखे जा सकते हैं हम बराबर श्रमिक वाणी पर खबरें चला रहे हैं मगर फिर भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जा रही है एमसीडी के बड़े अधिकारियों को चाहिए कि हर वार्ड में रोज दौरा होना चाहिए ताकि वार्ड की समस्याओं को लेकर और वार्ड में जितनी भी गंदगी है सब उनकी नजरों में आए और क्षेत्र के स्पेक्टर वे दरोगा सस्पेंड होने चाहिए चांद बाग गली नंबर एक पतली गली के पास नाली ओवरफ्लो होने से नाली का पानी रोड पर बह रहा है

दिल्ली के सोनिया विहार से लक्ष्मी देवी ,श्रमिक वाणी के माध्यम से कहते है कि उनका लेबर कार्ड नहीं बना है ,इसके लिए उन्होंने आवेदन भी दिया है। उनके सात माह पूर्व आवेदन देने के बाद भी राशन कार्ड नहीं बना है।

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 चांद बाग गली नंबर 3 में जगह-जगह कूड़े का ढेर पड़े हुए हैं कूड़ा उठाने टीपर नहीं आ रहा है जिसकी वजह से बहुत दिक्कत हो रही है और गली में चलने वाली डोर टू डोर रिक्शा भी नहीं आ रही है क्योंकि पतली गलियों में मेट्रो वेस्ट कंपनी ने एमसीडी डिपार्मेंट के सफाई इंस्पेक्टर व दरोगा को 16 रिक्शा प्रोवाइट दी हुई हैं मगर फिर भी वे रिक्शा गायब हैं रिक्शे नहीं आने से प्राइवेट रिक्शा वाले मजे ले रहे हैं ऐसा लगता है जैसे दरोगा कैलाश की रिक्शा वालों से सेटिंग है और वह रिक्शा गायब करके अब ₹200 प्रति घर कूड़े के नाम पर लिए जा रहे हैं