Transcript Unavailable.
श्री राम कॉलोनी सी ब्लॉक गली नंबर 8 फुस वाले मंदिर के पास कूड़े का बहुत बड़ा ढेर पड़ा हुआ है। कूड़े का ढेर साफ नहीं कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने व मंदिर की कमेटी ने कई बार एमसीडी दफ्तर में शिकायत की है शिकायत करने के बाद भी कूड़े का ढेर साफ नहीं कराया जा रहा है आप देख सकते हैं के मंदिर के गेट के बराबर में कितना बड़ा कूड़े का ढेर है
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी ई ब्लॉक गली नंबर 3 नूरानी मस्जिद वाली गली में खंबे पर लगी स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब है इसका खम्मा नंबर 1474 है लाइट सही करने बिजली विभाग से कर्मचारी नहीं आ रहे हैं जिसकी वजह से पूरी गली में अंधेरी ही अंधेरा है अंधेरा होने की वजह से बहुत ज्यादा समस्या हो रही है
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना, श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 21 नवंबर 2023 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 चांद बाग गली नंबर 3 में जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़ा हुआ था, कूड़ा उठाने टीपर नहीं आ रहा था, जिसकी वजह से बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही थी। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सप्प ग्रुप व फेसबुक के माध्यम से एमसीडी के सम्बंधित अधिकारी को खबर शेयर की थी। खबर का बड़ा असर हुआ अब वहां कूड़े का ढेर साफ कर दिया गया है है। इसके लिए रीना प्रवीण श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रही है।
दिल्ली, श्रीराम कॉलोनी से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि, इन्होने दिनांक "19-11-2023" को "हाईवे बनाने वाली कंपनी उड़ा रही है धूल मिट्टी" शीर्षक से एक ख़बर प्रसारित किया था। ख़बर में बताया गया था कि, "अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर तक एक्सप्रेसवे बन रहा है। एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पॉल्यूशन ज्यादा फैला रही है। जबकि दिल्ली एनसीआर का पॉल्यूशन 400 के आसपास चल रहा है फिर भी फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी अपने मनमानी तरीके से काम कर रही है। शास्त्री पार्क खजूरी के आसपास पॉल्यूशन की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ गई है,खुदाई भी चल रही है जिसके कारण धूल मिट्टी बहुत ज़ियादा उड़ रही है। धूल मिट्टी उड़ने से सांस की तकलीफ हो रही यही। यहां तक के घरों के दरवाज़ा बंद होने के बावजूद अंदर धूल मिट्टी आ रही है। जबकि हाईवे अथॉरिटी को पानी के स्प्रे टैंकर के द्वारा छिड़काव करना चाहिए, ताकि क्षेत्र में पॉल्यूशन की मात्रा कम हो सके". ख़बर को श्रमिक वाणी पर प्रसारित करने के बाद इन्होने हाईवे अथॉरिटी को व्हाट्सअप और फेसबुक के माध्यम से साझा किया था। ख़बर का असर ये देखने को मिला है कि, बड़े पानी के स्प्रे टैंकर से छिड़काव कर दिया गया है, पानी का छिड़काव होने के कारण धूल मिटटी से कुछ राहत मिली है।
श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 एफ ब्लॉक गली नंबर 13 में खंबे पर लगी स्टेट लाइट बहुत दिनों से खराब है। खंबा नंबर 2045 है ,खंबे पर लगी लाइट बहुत दिनो से सही नहीं कराई जा रही है। जिसकी वजह से पूरी गली में अंधेरा ही अंधेरा है
Transcript Unavailable.
