दिल्ली, श्रीराम कॉलोनी से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रही हैं कि, इन्होने दिनांक "24-12-2023" को "अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी से क्षेत्र की जनता है परेशान" शीर्षक से एक ख़बर प्रसारित किया था। ख़बर में बताया गया था कि, "अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है। एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी खजूरी पुस्ते रोड को बड़ी जेसीबी मशीन से खुदाई कर रही है। खोदने की वजह से पूरे इलाके में धूल मिट्टी उड़ रही है, अब तो घर में सांस लेना भी दुबर हो चुका है क्योंकि जब से एक्सप्रेसवे का काम चल रहा है घरों के अंदर भी धूल मिट्टी घुसने लगी है, जिस कारण लोग काफी परेशान हैं। ". ख़बर को प्रसारित करने के बाद इन्होने व्हाट्सअप और फेसबुक के माध्यम से अधिकारियों को साझा किया। खबर को संज्ञान में लेकर अब टैंक से सड़क पर छिड़काव कराया जा रहा है, जिस कारण धूल मिटटी इतनी नहीं उड़ रही है

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी में मच्छरों की दवाई नहीं डालने से मच्छर बहुत ज्यादा पैदा हो रहे है मच्छरों की दवाई का छिड़काव नहीं किया जा रहा था मलेरिया इंस्पेक्टर दवाई छिड़काव नहीं कर रहे थे 24 दिसंबर 2023 को श्रमिक वाणी पर हमने खबर चलाई थी खबर को हमने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक एमसीडी के मलेरिया विभाग को खबर शेर की थी खबर का बड़ा असर हुआ है अब मच्छर की दवाई का छिड़काव होने लगा है

दिल्ली, श्रीराम कॉलोनी से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रही हैं कि, इन्होने दिनांक "24-12-2023" को "रुतबा ई रिक्शा शोरूम के सामने पड़ा है कूड़े का ढेर" शीर्षक से एक ख़बर प्रसारित किया था। ख़बर में बताया गया था कि, श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 रुतबा ई रिक्शा शोरूम के सामने बहुत दिनों से कूड़ा पड़ा हुआ है जिसे साफ़ नहीं कराया जा रहा है। दारोग़ा कैलाश कूड़े का ढेर साफ़ करने के बजाये उगाई में लगा हुआ है। दारोग़ा कैलाश से श्रीराम कॉलोनी वार्ड की जनता काफ़ी ज़ियादा परेशान है।". ख़बर को प्रसारित करने के बाद इन्होने व्हाट्सअप और फेसबुक के माध्यम से अधिकारियों को साझा किया। ख़बर को संज्ञान में लेकर अब सफाई करा दी गई है।

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी मेन 60 फुटा रोड पर सड़क टूटने की वजह से पूरे सड़क पर मालवा पड़ा हुआ है मालवा पड़ा होने से बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है सड़क टूटी हुई है सड़क टूटे होने से रोज एक्सीडेंट हो रहे हैं कई बार तो बुजुर्गों को इस मालवा पर चलने से चोट भी लग जाती है कई लोगों के पैरों में फैक्चर भी हो चुका है मगर एमसीडी डिपार्मेंट सड़क को रिपेयर नहीं कर रहा है जिसको लेकर बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है ,एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पॉल्यूशन के दिनों में भी काम कर रही है। जब के जमुना पार में बहुत ज्यादा पॉल्यूशन है आनंद विहार का पॉल्यूशन 400 के पार चल रहा है। शास्त्री पार्क से लेकर खजूरी करावल नगर का पॉल्यूशन भी 440 के आसपास चल रहा है। फिर भी हाईवे बनाने वाली कंपनी अपने मनमानी तरीके से काम करा रही है। बड़ी जेसीबी मशीन खजूरी पुस्ता रोड पर खुदाई कर रही है और डंपर में मिट्टी भर रही है जिसकी वजह से बहुत ज्यादा धूल मिट्टी उड़ रही है

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी राजीव बिहार उर्दू मीडियम स्कूल के गेट के आसपास नाला ओवरफ्लो होने से नाले का गंदा पानी पुर रोड पर भर गया है नले का पानी भरने की वजह से स्कूल के बच्चे नाले के पानी में होकर निकल रहे हैं एमसीडी के दरोगा कैलाश वे रामदास इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं जब के सरकारी निर्देश के अनुसार स्कूल के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए मगर श्रीराम कॉलोनी के दरोगा निकम्मापन से बाज नहीं आ रहे हैं यहां तलक के हद तो जब हो जाती है जब स्कूली बच्चे गंदे में पानी में होकर गुजरते हैं और स्कूल जाते हैं आते हैं और एमसीडी के दरोगा सामने खड़े होकर नजारा देखते हैं

श्री राम कॉलोनी मेन 60 फुटा रोड बिलाल परचून की दुकान के सामने कूड़े का बहुत बड़ा ढेर पड़ा हुआ है। कूड़े के ढेर की वजह से बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है। एक हफ्ते से ज्यादा हो चुका है ,कूड़ा पड़े पड़े सड़ रहा है

श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 एफ ब्लॉक गली नंबर साडे तीन में खंबे पर लगी स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब है। स्ट्रीट लाइट खराब होने की वजह से पूरी गली में अंधेरा है। खंबा नंबर 2035 है

अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है। एक्सप्रेसवे में बनाने वाली कंपनी खजूरी पूशते रोड पर खुदाई का काम कर रही है। पूरे खजूरी पुस्ते रोड को खोदा जा रहा है ,बड़ी जेसीबी मशीन द्वारा रोड खोदने की वजह से पूरे इलाके में धूल मिट्टी उड़ रही है धूल मिट्टी उड़ने की वजह से पूरे इलाके में पॉल्यूशन है वैसे ही दिल्ली के एनसीआर खास तौर से जमुना पार का पॉल्यूशन 400 के पर चल रहा है

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से गली नंबर 6 इ ब्लॉक से भूरे खान मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की उन्हें राशन कार्ड व पेंशन कार्ड का लाभ चाहिए।