दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी बड़ी जेसीबी मशीन द्वारा नाले की खुदाई की जा रही है नाले की खुदाई अवैध तरीके से की जा रही है जब के अगर नाले की खुदाई करनी है तो सावधानी से करनी चाहिए थी जबकि पूरे रोड पर जाम लगा हुआ है और रोड जाम होने की वजह जगह-जगह मिट्टी के पहाड़ लगे हुए हैं मिट्टी का पहाड़ खजूरी पुस्ता रोड पर जाम लग रहा है जाम लगने की वजह की वजह से पूरे इलाके में पॉल्यूशन भी बहुत ज्यादा फैला हुआ है धूल मिट्टी बहुत ज्यादा उड़ रही है ऊपर से वाहनों का धुआं भी बहुत ज्यादा हो गया है

खजूरी न्यू थाने से लेकर खजूरी पुराने थाने bses दफ्तर तक पुरे रोड पर नाले का गंदा पानी भरा हुआ है नाले का गंदा पानी भरे होने से आने-जाने में बहुत ज्यादा समस्या हो रही है आप फोटो में देख सकते हैं कि कितना पानी है अब तो हाल फिलहाल में कोई बारिश भी नहीं पड़ी मगर नाला साफ न होने के कारण नले का पानी रोड पर बह रहा है इसमें डीडीए फ्लड डिपार्टमेंट और एमसीडी नाला साफ नहीं कर रहे हैं

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी ई ब्लॉक 20 फुटा रोड भूस की टाल के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है कूड़ा के ढेर लगे होने से बहुत ज्यादा समस्या हो रही है कई दिनों से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आई है स्थानीय लोगों ने कई बार क्षेत्र के निगम पार्षद जी के ऑफिस में शिकायत की है और एमसीडी दफ्तर में भी शिकायत की गई है

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी ई ब्लॉक 20 फुटा रोड भूस कि टाल के पास नाली ओवरफ्लो होने से नाली का गंदा पानी रोड पर बह रहा है गंदे पानी बहने से बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है नाली साफ करने बहुत दिनों से सफाई कर्मचारी नहीं आए हैं सफाई कर्मचारी अगर रोज नाली साफ करने आए तो यह नाली ओवरफ्लो नहीं होती इस दुकान की बिल्कुल बराबर में हनुमान मंदिर भी है फिर भी मंदिर के आसपास भी सफाई व्यवस्था खराब है

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी दिल्ली नगर निगम एमसीडी प्राइमरी स्कूल के गेट के सामने बहुत बड़ा कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है कई दिन से यहां से टिपर द्वारा कूड़ा नहीं उठाया गया है जिसकी वजह से बहुत ज्यादा समस्या हो रही है स्कूल के गेट के सामने इतना बड़ा कूड़े का देर होना यह एक सोचने वाली बात है जब के देश के प्रधानमंत्री जी स्वच्छता अभियान चला रहे हैं फिर भी स्वच्छता अभियान में पलीता लगा रहे हैं यहां के सफाई इंस्पेक्टर व मेट्रो सुपरवाइजर को यह दिखाई नहीं देता कि यहां पर एक मंदिर है उसके सामने एक मस्जिद है फिर उसके बाद एक स्कूल है तीन ऐसी जगह है जहां पर सैकड़ो लोग रोज आते जाते हैं मगर फिर भी यहां के सफाई इंस्पेक्टर वे दरोगा कैलाश आंख मूंद के निकल जाते हैं

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बना रहा है एक्सप्रेसवे से शास्त्री पार्क खजूरी पूशते रोड पर काम चल रहा है खजूरी पुस्ते रोड पर खुदाई का काम भी चल रहा है बड़ी जेसीबी मशीन द्वारा खजूरी पुस्ते रोड की खुदाई की जा रही है मिट्टी बहुत ज्यादा उड़ रही है मिट्टी के उड़ने से बहुत ज्यादा पॉल्यूशन पूरे इलाके में है जिसकी वजह से बहुत ज्यादा समस्या हो रही है सांस लेना भी मुश्किल हो गया है 26 दिसंबर 2023 को श्रमिक वाणी पर हमने खबर चलाई थी खबर को हमने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक हाईवे अथॉरिटी को खबर टेक की थी खबर का बड़ा सर आज बड़े स्प्रे टैंकर द्वारा पानी का छिड़काव किया जा रहा है

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी खजूरी पुराने थाने के सामने ई ब्लॉक गली नंबर 5 में मच्छरों की दवाई नहीं छिड़की जा रही थी जिसकी वजह से बहुत ज्यादा मच्छर पैदा हो रहे थे मच्छरों की तादाद बहुत ज्यादा बढ़ रही थी 25 दिसंबर 2023 को श्रमिक वाणी पर हमने खबर चलाई थी खबर को हमने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक एमसीडी के मलेरिया विभाग को खबर शेर की थी खबर का बड़ा असर हुआ है अब मच्छर की दवाई का छिड़काव किया जा रहा है

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी अपने मनमानी तरीके से काम करा रही है खजूरी पुस्ते रोड को बड़ी जेसीबी मशीन द्वारा खोदा जा रहा है इस खुदाई की वजह से पुरे रोड पर धूल मिट्टी उड़ रही है धूल मिट्टी इतनी उड़ रही है कि यहां पर सांस लेना भी दुबर हो चुका है और बड़े स्प्रे टैंकर वे हाई प्रोफाइल गाड़ी द्वारा बड़ी मशीन से यहां पर पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं राजकीय उच्चतर माध्यमिक बाल विद्यालय खजूरी खास के पास लगी हाई मार्क्स लाइट बहुत दिनों खराब है इन दिनों स्कूली बच्चों की छुट्टी 6:00 बजे हो जाती है और 6:00 बजे बहुत अंधेरा हो जाता है पूरे स्कूल में अंधेरा ही अंधेरा होता है और पूरे रोड पर ही अंधेरा होता है बिजली विभाग हाई मार्क्स लाइट सही नहीं करा रहा है जिसकी वजह से बहुत ज्यादा समस्या हो रही है बताया जाता है कि स्कूल प्रशासन ने कई बार बिजली विभाग को शिकायत भी की है फिर भी लाइट सही नहीं कराई जा रही है

दिल्ली, श्रीराम कॉलोनी से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि,इन्होने दिनांक "25-12-2023" को "ब्लॉक ई गली नंबर तीन व चार में भरा है नाली का गंदा पानी" शीर्षक से एक खबर प्रसारित किया था। जिसमें बताया गया था कि। "श्री राम कॉलोनी खजूरी पुराने थाने के सामने ई ब्लॉक गली नंबर तीन व चार में नाली का गंदा पानी गली में बह रहा था, जिस कारण आने जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जबकि इस गली के बिल्कुल सामने सनबीम पब्लिक स्कूल और नवजागृति शिक्षा सदन स्कूल हैं। दो स्कूल होने के बावजूद भी नाली की सफाई नहीं कराई जा रही थी।". ख़बर को श्रमिक वाणी पर प्रसारित करने के बाद इन्होने, व्हाट्सअप और फेसबुक ग्रुप्स के माध्यम से एमसीडी के सीनियर अधिकारियों को साझा किया। ख़बर को संज्ञान में लेते हुए अब नाली को साफ़ कर दी गई है।