Transcript Unavailable.
उपायुक्त ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के उद्देश्य से जिले में अभी तक 23,986 व्यक्तियों का कोरोना से संबंधित जांच किया गया है। कोविड-19 मरीजों के इलाज हेतु ए.एन.एम स्कूल बरहमोरिया में 200 बेड, बगोदर स्वास्थ्य केंद्र में 50 बेड एवं गांवा में 50 बेड की व्यवस्था की गई। इसके अतिरिक्त 100 बेड की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही साथ सदर अस्पताल परिसर में 08 आईसीयू बेड की व्यवस्था की गई। असाध्य रोग से पीड़ित व्यक्तियों के इलाज हेतु *मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना* के तहत कुल 19 मरीजों के इलाज हेतु संबंधित अस्पताल को कुल 58,30,107 रुपए उपलब्ध कराया गया है। *जननी सुरक्षा कार्यक्रम* के अंतर्गत पुरुषों के उपरांत माता एवं उत्प्रेरक के रूप में कार्य करने वाले सहिया को इस वित्तीय वर्ष में कुल 25,90,800 रुपए का भुगतान किया गया है। मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 51,475 लोगों का ब्लड सैंपल का संग्रह कर उनका जांच किया गया, जिसमें पॉजिटिव पाए गए 207 व्यक्तियों का इलाज किया गया। इसके अलावा क्षेत्रों में 90,980 मच्छरदानी का वितरण किया गया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
झारखण्ड राज्य से राजेश कुमार ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार ने स्थानीय नीति को पुन: परिभाषित करने के लिए समिति का गठन करने का निर्देश दिया है। निजी क्षेत्र में स्थानीय को 75 फीसदी आरक्षण दिलाने के लिए नियम बनाने पर काम हो रहा है। विभिन्न विभागों में अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों की समस्याओं का निराकरण के लिए उच्च स्तरीय समिति गठन किया जाएगा। सरकारी नियुक्तियों में पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में भागीदारी बढ़ाने के लिए भी उच्च सतरीय समिति बनेगी। विदेश के प्रतिष्ठित संस्थान में उच्च शिक्षा के लिए सरकार अनुदान देगी और विशेष छात्रवृत्ति योजना लागू की जाएगी।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
Transcript Unavailable.
न पूछो जमाने को क्या हमारी कहानी है हमारी पहचान तो सिर्फ ये है कि हम सिर्फ हिंदुस्तानी है। 74वें स्वतंत्रता दिवस की समस्त देश वासियों और मोबाइल वाणी के श्रोताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
गिरिडीह में इन दिनों हाथियों के झुंड का कहर जारी है। हाथियों के झुंड ने आज सुबह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मतरुखा पंचायत के कलुआतांड निवासी एक व्यक्ति बासुदेव राय को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि हाथियों का यह झुंड बीते 5 दिनों से गिरिडीह मुफस्सिल के इलाके और पीरटांड़ के इलाके में अपना कहर बरपा रहा है। यह झुंड कल शाम ही जसपुर पहुंचा था जंहा से मतरुखा पहुंच गया। आज सुबह जब बासुदेव राय जंगल गये थे तो हांथीयों ने उन्हें पैरों तले कुचल दिया। बाद में उसे गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया। जंहा चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हांथीयों के सम्बंध में वन विभाग ने बताया कि हांथीयों के इस झुंड में एक हंथनी ने एक बच्चे को जन्म दिया है वह नन्हा हाथी भी इस झुंड में शामिल है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
