झारखण्ड राज्य के रामगढ़ जिला से अक्षत आनंद झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जल संरक्षण के सम्बन्ध में कहते हैं कि गर्मी के दिन आते ही पेय जल की समस्या उत्पन्न हो जाती है।इससे बचने के लिए जरुरी है कि जल का संरक्षण किया जाना चाहिए।वे कहते हैं कि भूमिगत जलस्तर को बढ़ाने के कई तरीके हैं जैसे जगह जगह पर गड्ढे खोदकर जल का संरक्षण किया जाना चाहिए ,नदी के बहते जल को डेम बनाकर इकठ्ठा किया जाना चाहिए ,जल का उपयोग लोगों को सोच समझकर आवश्यकतानुसार ही करना चाहिए और बेवजह पानी बरबाद नहीं करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कई बार शहरी निकाय को पाईप लाइन के जरिये जलापूर्ति की जाती है ,तो जगह जगह पर पाईप फटे होने के कारण पानी सड़क पर बहते रहता हैं। इस पर ध्यान देना चाहिए कि ऐसा न हो। उन्होंने कि जल संरक्षण के लिए डोभा , डेम , तालाब आदि का निर्माण किया जाता है ,तो जहाँ एक ओर भूमिगत जलस्तर में वृद्धि होगी वहीँ दूसरी ओर मत्स्य पालन का काम भी किया जा सकता हैं , जिससे सरकार को राजस्व की भी प्राप्ति होगी।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिला से शिवचरण जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जाने वाला मामता वाहन सेवा को भ्रष्टाचार मालिकों के कारण बंद कर दिया गया। ममता वाहन पूर्ण रूप से गर्भवती महिलाओं को बीना किसी समस्या के सही समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए निकाला गया था। जिसे अब बंद कर दिया गया है। ममता वाहन बंद हो जाने के कारण गरीब वर्ग के गर्भवती महिलाओं को अब कठिनईयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार कहती है कि माँ और बच्चा को अस्पताल में 48 घंट रखना है। परन्तु वाहन सेवा नहीं मिलने के कारण प्रसूति में भी कमी आने लगी है। आज कई महिलाऐं अस्पताल दूर होने के कारण एवं ममता वाहन समय पर ना मिलने के कारण उन्हें घर पर ही प्रसव करा रहीं है। जिससे महिलओं और बच्चे के ऊपर खतरा बन रहा है। सरकार को ममता वाहन को पुनः चालन चाहिए। और गरीब वर्ग के महिलओं पर ध्यान देना चाहिए।

झारखंड राज्य के जिला पूर्वी सिंघभूम के पोटका प्रखंड अंतर्गत हाथीबिन्दा पंचायत से चक्रधर भगत जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि लाह की खेती क्या होती है इसके बारे में हाथीबिन्दा पंचायत के किसान बिलकुल अनजान हैं। इसके बारे में पोटका प्रखंड के अधिकारी भी किसानों को कोई जानकारी नहीं देते हैं जिसके कारण किसान लाह की खेती नहीं करते हैं।अत: उनका कहना है कि कृषि विभाग इस ध्यान दे ,तो यहां के किसान भी लाह की खेती कर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकते। हैं

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला के जमुआ प्रखंड से राम चरण कुमार वर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताते हैं, कि ग्राम रजौड़ी अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण का लाभ सभी ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। इस विषय पर मुखिया जी से बात करने पर कहा जाता है, कि जिन लोगों का पक्का मकान है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। परन्तु कई ऐसे लोगों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है, जिनकी अच्छी आय तथा पक्का मकान है। अतः सरकार को इस समस्या पर जाँच करने की आवश्यकता है।