झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिला से शिवचरण जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जाने वाला मामता वाहन सेवा को भ्रष्टाचार मालिकों के कारण बंद कर दिया गया। ममता वाहन पूर्ण रूप से गर्भवती महिलाओं को बीना किसी समस्या के सही समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए निकाला गया था। जिसे अब बंद कर दिया गया है। ममता वाहन बंद हो जाने के कारण गरीब वर्ग के गर्भवती महिलाओं को अब कठिनईयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार कहती है कि माँ और बच्चा को अस्पताल में 48 घंट रखना है। परन्तु वाहन सेवा नहीं मिलने के कारण प्रसूति में भी कमी आने लगी है। आज कई महिलाऐं अस्पताल दूर होने के कारण एवं ममता वाहन समय पर ना मिलने के कारण उन्हें घर पर ही प्रसव करा रहीं है। जिससे महिलओं और बच्चे के ऊपर खतरा बन रहा है। सरकार को ममता वाहन को पुनः चालन चाहिए। और गरीब वर्ग के महिलओं पर ध्यान देना चाहिए।