झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला के जमुआ प्रखंड से राम चरण कुमार वर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताते हैं, कि ग्राम रजौड़ी अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण का लाभ सभी ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। इस विषय पर मुखिया जी से बात करने पर कहा जाता है, कि जिन लोगों का पक्का मकान है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। परन्तु कई ऐसे लोगों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है, जिनकी अच्छी आय तथा पक्का मकान है। अतः सरकार को इस समस्या पर जाँच करने की आवश्यकता है।