गिरधारी प्रसाद महतो धनबाद,तोपचांची से झारखण्ड मोबाइल वाणी को ये जानकारी दे रहे है आज विश्व भर में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है. पर्यावरण संरंक्षण को लेकर बुधवार को वनांचल उत्थान व विकाश समिति की तरफ से सादरी पंचायत के विभिन्न गावों में एक पदयात्रा की गयी,पदयात्रा के माध्यम से लोगो को पर्यावरण संरंक्षण को लेकर जानकारिय दी गयी उन्हें जागरूक किया गया.

फर्केश्वर महतो धनबाद तोपचांची से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर एक कविता प्रस्तुत किया जिसका शीर्षक हैं- लड़का होतो बधाई हो लड़की होतो दुखदाई.

फर्केश्वर महतो धनबाद तोपचांची से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर एक कविता प्रस्तुत किया जिसका शीर्षक हैं- लड़का होतो बधाई हो लड़की होतो दुखदाई.

Transcript Unavailable.

फर्केश्वर महतो जी धनबाद,तोपचांची से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर ये जानकारी देते है की खेराबेडा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ३० एकड़ अघन मासिक विद्यालय का प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रशिक्षण देने वालो ने विधिवत प्रशिक्षण सम्पन्न किया.

फर्केश्वर महतो जी, जो की धनबाद,तोपचांची से झारखण्ड मोबाइल वाणी को ये जानकारी दे रहे है की प्रज्ञा केंद्र के हेड ऑफिस से जाती प्रमाण पत्र का फॉर्मेट बदल जाने से स्थानीय प्रज्ञा केंद्र से जब लोग जाति प्रमाण पत्र ले रहे है. तो लोगो को जाति के बदले ओबीसी लिख कर दिया जा रहा है.ऐसा क्यों?

धनबाद: फर्केश्वर महतो ने तोपचांची, धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि तोपचांची प्रखंड के चैता पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल क्षेत्र केसलपुर निवासी विनोद सोरेन, हेमंत सोरेन जेपीएससी में और रेलवे में सहायक चालक के पद पर जगेन्द्र किस्कू और गैंगमैंन के लिए अभिषेक सोरने का चयन हुआ. इन्होने इस तरह सफलता हासिल कर अपने पंचायत का नाम रौशन किया.

धनबाद,गोबिंदपुर से पिंकू कुमार महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को ये जानकारी दी की झारखण्ड में पंचायती राज अधिनियम आ गया है.पर अभी भी मनरेगा का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. मनरेगा के तहत कुआं के लिए जो भी चेक आया हुआ है, वह ग्रामीणों को नहीं दिया जा रहा है,चेक मांगने पर पंचायत सेवक,रोजगार सेवक बहाने करके उन्हें टाल देते है.अत:पंचायती राज अधिनियम में मुखिया के द्वारा कैसा शोषण जारी है इसकी शिकायत उन्होंने प्रशासन से करने की मांग की है .

धनबाद तोपचांची से फर्केश्वर महतो जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताया की शाम के ६.३० मिनट से 7 बजे तक हुए बारिश से लोगो को गर्मी से राहत मिली हैं साथ ही किसान भाइयों को बधाई देते हुए कहा की रोहन के दिन बारिश आना शुभ संकेत हैं और साथ ही किसान भाइयों को कहा की उन्नत बीजो के साथ खेती करे एवं पैदावार को बदाये साथ ही यह भी बताया की प्रखंडो में जल्द ही बीजो का वितरण शुरू हो जायेगा.

फर्केश्वर महतो तोपचांची धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर पर बताया की धनबाद जिले के कल्यानपुर पंचायत के प्रखंड कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के विगत २ महीने से कार्य पर नहीं आने के कारन लोग परेशांन हैं.आज पंचायती राज होने के बावजूद प्रखंड के अधिकारी समय से अपने कार्यालय में नहीं बैठते हैं. झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से सम्बंधित विभाग से अपील करते हैं की इस सम्बन्ध में करवाई करे.