जिला धनबाद के तोपचांची प्रखण्ड से गिरधारी प्रासद महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया की जल सहिया मुखिया एवम पंचायत कर्मियों का कार्यशाला संपन्न हो गया है प्रखण्ड मुख्यालय sgry प्रशिक्षण भवन में पेजल स्वक्षता विभाग एवम प्रिंश आर्ट रूरल दब्ल्प्मेंट सोसाइटी कि और से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में तोपचांची वीडियो अखलेश कुमार प्रमुख सरिता देवी उपप्रमुख आनद कुमार आदि ने जल सहिया के कार्य तथा सभी ग्रामो में जल साधनों के प्रबंद एवंम संचालन मंरेगा का समायोजन ग्रामीण शोचालय का निर्माण एवंम इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी इस कार्यशाला में तोपचांची प्रखण्ड के जल सहिया और मुखिया शामिल हुवे.
फर्केश्वर महतो धनबाद तोपचांची से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताया कि तोपचांची प्रखण्ड के अंतर्गत खैरा बेडा पंचायत में नाबार्ड द्वारा संचालित बुनियादी महिला बचत साख समूह के द्वारा भगवान बिरसा कि याद में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे अध्यक्षा चंपा देवी ने महिला समूहों के बिच अपने विचरो को रखे और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और बताया कि बिरसा के सपनो के झारखण्ड को बनाने कि जरुरत हैं.
धनबाद प्रखंड तोपचांची के ग्राम खैरा बीर से फर्केश्वर महतो जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताया की उनके ग्राम से सरकारी अस्पताल की दुरी ५ किलोमीटर होने एवं आवागमन की सुविधा नहीं होने के कारण वे जाना पसंद नहीं करते हैं और निजी अस्पतालों या झोला झाप चिकित्सको से ईलाज करा कर संतुष्ट होना पड़ता हैं.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
धनबाद: बैजनाथ महतो ने तोपचाची , धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि धनबाद स्थित गोमो बिजली विभाग के कार्यालय में जहां एक ओर दीपनारायण सिंह के द्वारा ६ जून से बिजली कि मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. वहीँ आज सुबह शुभाष चौक तोपचांची में किशोर सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के जीएम का पुतला फुका गया. यहां पर बिजली विभाग के द्वारा व्यापक रूप से गड़बड़ियाँ कि जरी है बिजली विभाग द्वारा वैसे ग्रामीणों को भी बिजली का बिल(३०००-३५००) भेजा जा रहा है जिनका बकाया नही हैं.साथ ही यहां पर बिजली आपूर्ति भी सही तरीके से नही किया जाता है. वे कहते हैं इससे पहले भी कई बार दीपनारायण सिंह एवमं आम ग्रामीणों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गे है लेकिन बिभाग कि ओर से आज इस सुधार नही किया गया है.इस दौरान दीपनारायण सिंह का साथ सैकड़ों लोगों ने दिया.
फर्केश्वर महतो तोपचांची धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताया की दिनक 6/6/२०१३ को हुए बर्षा से तोपचाची प्रखंड अंतर्गत गोमो उत्तर पंचायत के लोको बाजार में बरसात का पानी घुस जाने के कारन सड़क एवं नालियां जाम हो गए एवं लोगो को सड़को पर चलना मुश्किल हो गया जिसके लिए झामुमो मैत्री रमावती के द्वारा सड़क जाम कर दिया गया और आक्रोशित लोग प्रखंड के अधिकारीयों के आने की मांग कर रहे थे और नाली बनाने की मांग कर रहे थे.
धनबाद के तोपचाची पंचायत से बैजनाथ महतो ने ग्राम वाणी को बताया कि मंरेगा में भ्रष्टाचार चरम पर है. पंचायत के मुखिया सरिता देवी ने निरीक्षण में पाया कि खरीदारी और आपदा में जमकर लूट हुई है. इसमें पंचायत के सदस्य और सरकारी अधिकारी भी शामिल रही है, इस कारन लोगो को मिलने वाली योजना का लाभ लोगो को नहीं मिला है. सरिता देवी ने बताया कि वह अधिकारी से इसकी शिकायत करेंगे.
जिला धनबाद के तोपचांची प्रखंड से फर्केश्वर महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर एक लोक गीत प्रस्तुत की.
Transcript Unavailable.
