धनबाद के तोपचाची पंचायत से बैजनाथ महतो ने ग्राम वाणी को बताया कि मंरेगा में भ्रष्टाचार चरम पर है. पंचायत के मुखिया सरिता देवी ने निरीक्षण में पाया कि खरीदारी और आपदा में जमकर लूट हुई है. इसमें पंचायत के सदस्य और सरकारी अधिकारी भी शामिल रही है, इस कारन लोगो को मिलने वाली योजना का लाभ लोगो को नहीं मिला है. सरिता देवी ने बताया कि वह अधिकारी से इसकी शिकायत करेंगे.