धनबाद: फर्केश्वर महतो ने तोपचांची, धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि तोपचांची प्रखंड के चैता पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल क्षेत्र केसलपुर निवासी विनोद सोरेन, हेमंत सोरेन जेपीएससी में और रेलवे में सहायक चालक के पद पर जगेन्द्र किस्कू और गैंगमैंन के लिए अभिषेक सोरने का चयन हुआ. इन्होने इस तरह सफलता हासिल कर अपने पंचायत का नाम रौशन किया.
