Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के बरकट्ठा प्रखंड से बेबी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं,कि गुजरात महराष्ट्र में काम करने में श्रमिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।क्षेत्र के कई मजदूर रोजगार की तलाश के लिए दूसरे राज्य में पलायन करने को बेबस हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में कभी भी उनके साथ कोई घटना घट जाती है तो श्रमिकों को वापस उनके घर भेज दिया जाता है।अतः सभी धर्म के मजदूरों को एक होकर ऐसी समस्याओं का मिल कर सामना करना चाहिए।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग जिला के बरकट्ठा प्रखंड से बेबी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं, कि झारखंड राज्य में तरह-तरह के पेड़-पौधे हैं, जिनमे से एक लाह की खेती भी शामिल है। झारखंड राज्य के रांची में लाह की खेती काफी तेजी से की जाती है और इससे किसानों को काफी लाभ भी होता है। रांची जिला का वातावरण बहुत ही अच्छा रहता है, जिसके कारण किसान लाह की खेती अधिक मात्रा में करते हैं। लाह का पेड़ कांटेदार एवं फूलों से भरा रहता है और उत्पाद तेजी से होता है। झारखंड राज्य के उत्तरी छोटानागपुर के छः जिले जिनमे- हज़ारीबाग़,कोडरमा,चतरा,धनबाद,गिरिडीह एवं बोकारों में कहीं भी लाह की खेती नहीं देखने को मिलती है। लाह क्या है..? इसकी खेती कैसे की जाती है, इन सभी मुख्य बातों के बारे में ग्रामीणों के पास कोई जानकारी नहीं होती है।

हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड से बेबी कुमारी जी झारखंड मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही है कि बरकट्ठा प्रखंड के सभी गांव में पानी का बहुत आभाव है।सभी गांव में पानी नहीं रहने के कारण लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पाता है।यहाँ के कुँवा, चापाकल और नल का व्यवस्था करना जरुरी है।कई मुहल्ले में पानी नहीं मिल पाता है।जिसके कारण वहाँ के लोगों को परेशानी होती है।पीने के पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ ज़िला के बरकट्ठा प्रखंड से बेबी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं, कि आज शिक्षा के बगैर मानव का जीवन बिलकुल अधूरा सा हो गया है। शिक्षा के माध्यम से ही अच्छे भले की पहचान होती है। शिक्षा से ही लोग अपने जीवन को बेहतर और सुदृढ़ कर सकते हैं। शिक्षा लोगों के लिए एक अनमोल पूंजी है। वर्तमान में ग्राम पंचायत और आस-पास के क्षेत्रों में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा की स्थिति एवं शिक्षकों की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रही है। आज झारखंड सरकार शिक्षा की स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए कई प्रयास कर रही है। साथ ही कई नई-नई योजनाएँ भी निकाल रही है जैसे-मुख्य मंत्री साईकिल वितरण योजना,छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना। ताकि ग़रीब परिवार के बच्चे बीच में अपनी पढ़ाई को ना छोड़े और आसानी से स्कूल जा सकें। आज शिक्षा विभाग एवं सरकार द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक विधायालयों में मध्यान भोजन योजना भी चलाई जा रही है। जिससे बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ भोजन भी स्कूल में ही मिल सकें। लेकिन आज इन योजनाओं में कमी देखने को मिल रही है। साथ ही कई विधायालयों में शिक्षकों की भी कमी देखने को मिल रही है, जिसके कारण छात्रों पठन-पाठन कार्य बाधित हो रही है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.