झारखंड राज्य के हज़ारीबाग जिला के बरकट्ठा प्रखंड से बेबी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं, कि झारखंड राज्य में तरह-तरह के पेड़-पौधे हैं, जिनमे से एक लाह की खेती भी शामिल है। झारखंड राज्य के रांची में लाह की खेती काफी तेजी से की जाती है और इससे किसानों को काफी लाभ भी होता है। रांची जिला का वातावरण बहुत ही अच्छा रहता है, जिसके कारण किसान लाह की खेती अधिक मात्रा में करते हैं। लाह का पेड़ कांटेदार एवं फूलों से भरा रहता है और उत्पाद तेजी से होता है। झारखंड राज्य के उत्तरी छोटानागपुर के छः जिले जिनमे- हज़ारीबाग़,कोडरमा,चतरा,धनबाद,गिरिडीह एवं बोकारों में कहीं भी लाह की खेती नहीं देखने को मिलती है। लाह क्या है..? इसकी खेती कैसे की जाती है, इन सभी मुख्य बातों के बारे में ग्रामीणों के पास कोई जानकारी नहीं होती है।