झारखंड राज्य के बोकारो ज़िला के कसमार प्रखंड से कमलेश जायसवाल मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताते हैं, कि बोकारो मोबाइल वाणी पर दिनाँक- 24/4/2018 को एक समाचार प्रसारित किया गया। जिसका विषय था- विगत्त तीन वर्षो से कसमार प्रखंड वासियों को नहीं मिला बी.ओ.सी कार्ड का कोई लाभ।इस समाचार का असर यह रहा, कि 1 मई को अंतराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर बी.ओ.सी कार्डधारियों के बीच सेफ्टी कीट के लिए एक हज़ार व कुली कीट के लिए ढ़ाई हज़ार रुपये का चैक समारोह आयोजित कर वितरण किया गया। समारोह का आयोजन चास प्रखंड के अंचल कार्यालय के समीप खोरठा कला केंद्र में सुबह दस बजे किया गया था। आज जरुरत है, कि अपने कर्तव्य निष्ठा के साथ गरीब,असहाय,लाचार एवं निबंधित मजदूरों के बीच जन कल्याणकारी सरकार द्वारा मुहैया कराए जाने वाले लाभ समय रहते उपलब्ध कराने की। क्योंकि लेट लतीफ़ी से मजदूरों में आक्रोश पनपता है, जो असहनीय पीड़ा प्रदान करता है।
झारखंड राज्य के बोकारो ज़िला के कसमार प्रखंड से कमलेश जायसवाल मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताते हैं, कि झारखंड प्रदेश की जीवनदायनी नदी है दामोदर। इसकी देख रेख ,संरक्षण की अनुकूल व्यवस्था होनी चाहिए। दामोदर नदी को प्रदूषित करने वाले सभी कारको पर सरकार की नजर होनी चाहिए। इस नदी के दोनों ओर कोयले का भंडार है, जहाँ उत्खन्न एवं साफ-सफ़ाई के दौरान कोयले का मलबा सीधे दामोदर नदी में बहा दिया जाता है। इसे रोकने के लिए सरकार को कोई कठोर कदम उठाना चाहिए। दामोदर नदी के आस-पास बसे छोटे-बड़े शहर के साथ किरसालय के अवशिष सहित आबादी वाले क्षेत्र का कूड़ा-कचड़ा मलबा को फेंकने के लिए कोई ठोस प्रबन्ध किया जाए। जिससे नदी को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। साथ ही सरकार डीप बोरिंग पर अविलम्ब रोक लगाए, जिससे दामोदर नदी का जल श्रोत के साथ-साथ पुरे क्षेत्र का जल बच सके।क्योंकि डीप बोरिंग के कारण जल का श्रोत काफी घटता जा रहा है। इसके बचाव के लिए लोग डीप बोरिंग की जगह नलकूप,तालाब तथा डैम का निर्माण करे। साथ ही मिट्टी कटाव को रोकने हेतु नदी के दोनों तरफ फलदार इमारती पेड़-पौधे लगाए जाएं। जिससे बरसात के समय तेज गति से पानी बहाव से मिट्टी कटाव एवं छरण को प्रतिकूल रोका जा सके । साथ ही पेड़-पौधे लगने से उसमे जीव-जन्तुओं का बसेरा होगा तथा स्वच्छ पर्यावरण होने से हमारा जीवन समृद्ध होगा।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
लाल किशोर महतो जी उप प्रमुख कसमार से बताते है कि प्रधान मंत्री के इस फैसले को बहुत सही मानते है और इससे विदेश ही नहीं देश में भी फैले भ्रष्टाचार को रोका जा सकता है।हमारे देश में पच्चीस से तीस प्रतिशत व्यक्ति के पास देश का नब्बे प्रतिशत पैसा छुपा हुआ है। प्रधान मंत्री के इस फैसले से ,इस व्यवस्था से इसके पैसे को बहार नकाला जा सकता है। आज आमिर लोग गरीब महसूस कर रहे है क्योंकि उस पैसे से उन्हें डर महसूस कर रहे है,उसको दिखने से भी डर रहा है और उसको छुपाने से भी डर रहा है। गरीबों के पास जो पांच सौ हज़ार के नोट है वो हमेशा से ही शुद्ध है ,सही है ,उसको सरकार सही रूप से लेन -देन कर रही है ,उससे ना टैक्स कटा जा रहा है और ना कोई सवाल पूछा जा रहा है
बोकारो कसमार से कमलेश जयसवाल मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की आज गरी पंचायत सचिवालय में एक दिवसीय विशेष पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया इस कार्यक्रम का शुभारम्भ कसमार प्रखण्ड प्रमुख विजय किशोर गौतम द्वारा फीता काट कर किया और बताया की पशु धन की उचित देख भाल करना बहुत जरुरी है।पशु आम आदमी के जीविका का एक प्रमुख साधन है। गौ पालन,बकरी पालन सहित कई जीव जंतु सदियो से मनुष्य के सहायक रहे है।जिला पशु पालन विभाग द्वारा गौ पालन हेतु 50% अनुदान पर 5 गाय दिया जा रहा है फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अगस्त तक है।
प्रखंड कसमार,जिला बोकारो से कमलेश जैसवाल जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं खुले में शौच के लिए जाती हैं,यह लज़्ज़ा की बात है। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण के लिए 12 हज़ार रुपये सहायता राशि के रूप निर्धारित की है।शौचालय निर्माण को लेकर यह बाते गोमिया के विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने कसमार प्रखंड मुख्यालय में आयोजित एक दिवसीय उन्नमुखीकरण शिविर में कही।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गरीबों के लिए बन रहे शौचालय में कोई बिचौलिया,दलाल हावी न हो और टिकाऊ व मजबूत शौचालय बने इसके लिए इसकी निगरानी व अनुश्रवण बीडीओ खुद करें। शिविर में उपस्थित उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक ने शौचालय निर्माण में बेहतर निगरानी के लिए बीडीओ से एक समिति बनाने के मांग की है ।
Transcript Unavailable.
