Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रानी देवी से हुई। औराही प्रखंड के सायर ग्राम निवासी रानी देवी ने बताया कि वो समूह से जुड़ी हुई है। इन्होंने समूह से पैसे लेकर कालीन का कार्य कर रही है। कालीन का कार्य पुश्तैनी नहीं है। इन्होने कभी दूसरे व्यापार करने की सोच नहीं रखी।

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से जय देवी से हुई। औराही प्रखंड निवासी जय देवी ने बताया कि वो समूह से जुड़ी हुई है। इन्होंने समूह से पैसे लेकर गाय ली है। इनका तीन गाय है और गाय का दूध बेचती है। समूह में कुछ पैसा चुकाना बाकी है। समूह से एक रूपए ब्याज में पैसा मिल जाता है

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे समूह व बैंक ,माइक्रो फाइनेंस समूह से लोन लेने से जुड़ी जानकारी..

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे समूह व बैंक ,माइक्रो फाइनेंस समूह से लोन लेने से जुड़ी जानकारी..

बिहार राज्य के नवादा जिला से पूजा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए और सामाजिक कृतियों के खिलाफ आवाज़ उठाना चाहिए। महिलाओं को समानता का अधिकार पाने के लिए शिक्षित और जागरूक होना चाहिए।उनको स्वयं सहायता समूह बनाकर अपनी बातों को रखना चाहिए। उनको समान वेतन और समानता की मांग करनी चाहिए। समानता के लिए कानून में सुधार होना चाहिए।

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे सरकारी बीमा योजना से जुड़ी जानकारी

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे सरकारी बीमा योजना से जुड़ी जानकारी

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि महिलाओं के अधिकारों के बारे में कई वर्षों से बात की जा रही है। कई महिलायें बहुत जागरूक हुई हैं और बहुत सी महिलाओं ने अपने सेल्फ हेल्प ग्रुप्स खोले है। जिसके द्वारा वो महिलाओं की मदद करती है। कोई बिजनेस स्टार्ट करने में या कोई काम शुरू करने में ऐसे में अगर उनके पास अपनी जमीन होगी तो वो महिलाओं की और अधिक मदद कर पायेंगी। महिलाएं एक दूसरे को सहारा दे के बिजनेस स्टार्ट कर सकती है। कुछ नया बना सकती है। जिससे की उनकी कमाई का जरिया बढ़ सकता है। महिलाओं का भूमि अधिकार अकेले के लिए ही नहीं बल्कि ग्रुप में भी बहुत जरुरी है

इस आख़िरी कड़ी में पानी बचाने और ज़मीन को सँभालने के आसान तरीकों पर बात होती है। खेती और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की समझ इस एपिसोड का मुख्य संदेश है |