शुक्रवार की देर शाम स्थानीय थाना क्षेत्र के भेड़िया पुल के समीप ओनामा पंचायत के डोबाडीह ग्राम निवासी अवध नारायण का पुत्र धर्मेंद्र कुमार जो नशे में धू त होकर तेज रफ्तार बाईक चला रहा था , नियंत्रण खो देने से उसके बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई । बाद में युवक को बेहिशी की हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया ।घटना के बाद घायल युवक को स्थानीय लोगों ने सड़क पर से उठकर स्थानीय अस्पताल पीएचसी में भर्ती कराया । जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। युवक के सर में काफी चोट पहुंचने कारण युवक बोलने में सक्षम नहीं हो पा रहा है नाजुक हालत को देखते हुए युवक को शेखोपुर सराय से शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पोषण पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को जिला अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केंद्रो पर अन्नप्राशन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा बताया गया कि इस बार के पोषण पखवाड़ा में आंगनवाड़ी केन्द्रों औषधीय पौधे लगाए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इस हेतु जिला वन पदाधिकारी शेखपुरा से आंगनवाड़ी केंद्र पर औषधीय पौधा रोपण हेतु पौधा उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया गया है। यह अभियान 16 मार्च से शुरू हुआ है। जो अगले 31 मार्च तक चलेगा। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने कहा कि वायुमंडलीय प्रदूषण से बचने के लिए पौधारोपण अत्यन्त जरूरी है। खासकर औषधीय पौधों से कई बीमारियों का उपचार आसानी से कम खर्च में किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से बगीचा लगाने और पौधारोपण करने की अपील की।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार स्टेट बार कौंसिल के निर्देशों के आलोक में अगले 17 अप्रैल को यहां होने वाले जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। संघ के अध्यक्ष , महासचिव सहित अन्य पदों के लिए भावी उम्मीदवारों द्वारा चहलकदमी शुरू कर दी गई है। हलाँ कि इस चुनाव को लेकर अभी नामांकन की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन भावी उम्मीदवारों द्वारा अभी से ही जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है। संघ के अध्यक्ष पद पर दुबारा जीत हासिल करने के लिए अधिवक्ता अरविंद कुमार अधिवक्ता मतदाताओं के घर जा कर उन्हें अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है । शुक्रवार को अध्यक्ष अरविंद कुमार ने अपने समर्थकों के साथ जन संपर्क अभियान चलाया। इनके साथ अधिवक्ताओं में अनिल चौधरी , हरे राम सिंह , राजीव कुमार , अनिल कुमार सिंह , संजय कुमार तथा गोपाल कुमार शामिल थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शुक्रवार को महुली ओपी पुलिस ने अफरडीह , दाऊदपुर इटावा सहित अन्य गांव में शराब निर्माण के खिलाफ सघन छापामारी की। छापामारी का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक शिवनाथ राय और प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने संयुक्त रूप में किया । छापामार दल ने गौरी हारी नदी और एक ईंट भट्ठे के समीप सघन छापामारी के दौरान छुपाकर रखे गए लगभग एक सौ टीना अर्द्ध निर्मित शराब बरामद की। बरामद अर्द्ध निर्मित शराब को घटना स्थल पर ही बहाकर नष्ट कर दिया गया। छापामारी के दौरान कारोबारी गण निकल भागने में सफल हो गए । पुलिस टीम ने बताया कि शराब कारोबारी गण सुनसान जगह पाकर नदी और भट्ठा के समीप झाड़ियों में देसी शराब बनाने के लिए टीना में जावा गुड छुपाकर रखे थे। उन्होंने कहा कि कारोबारियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शुक्रवार को चेवाडा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिंतावनचक गांव के समीप एक बाईक से कुचला कर एक आठ वर्षीय बालिका नेहा कुमारी बुरी तरह घायल हो गई। घायल बालिका लुटौथ गांव निवासी पुकार पासवान की पुत्री बताई गई है। सूत्रों ने बताया कि बालिका अपने चाचा के साथ एक बाईक पर सवार होकर लखीसराय जा रही थी। रास्ते में चिंतावनचक गांव के समीप बालिका बाईक से उतर कर सड़क किनारे के एक चापकल से पानी पीने चली गई। पानी पीकर वह अपने चाचा के बाईक पर बैठने हेतु सड़क पार कर रही थी।तभी सामने से आ रहे एक बाईक सवार ने बालिका को धक्का मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल अवस्था में बालिका को इलाज हेतु शेखपुरा लाया गया। बेहोशी की हालत में उसे सघन इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया। बालिका की हालत नाजुक बताई गई है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.

जिले के घाटकुसुम्भा प्रखण्ड में प्रखण्ड कार्यालय के समीप दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत जीविका परियोजना के सौजन्य से आज बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया ।जिसमे 10 से ज्यादा कम्पनियों के द्वारा नियोजन प्रक्रिया अपनाते हुए 724 अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया एवं 212 अभ्यर्थियों को अलग-अलग कम्पनियों द्वारा जॉब ऑफर किया गया।fair ,रोजगार मेले का विधिवत उद्घाटन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक सुभाष कुमार भगत ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत जल-जीवन-हरियाली के प्रतिक के तौर पर पौधा भेंट कर किया गया ।इस कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू , अग्रणी बैंक प्रबंधक सुभाष कुमार भगत,जिला श्रम अधीक्षक सह प्रभारी- नियोजन पदाधिकारी विनय कुमार ,जीविका के रोजगार प्रबंधक अजय रंजन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे ।

कैच अप कोर्स प्रारंभ करने हेतु मुख्य प्रशिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन का उद्घाटन समग्र शिक्षा अभियान शेखपुरा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सतीश प्रसाद सिंह द्वारा किया गया ।संभाग प्रभारी सुधीर मोहन के द्वारा बताया गया कि वर्ष 2020-21 में पूरे वर्ष विद्यालय बंद रहने के कारण बच्चों में हुए लर्निंग लॉस के अंतर को पाटने के लिए अप्रैल 2021 से जिले के सभी प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालय में वर्ग 2से 10 के बच्चों को कैच अप कोर्स के माध्यम से हुए लर्निंग लॉस को दूर किया जाएगा।कैच अप कोर्स में पिछले वर्ग का पढ़ाई अप्रैल से जून तक कुल 60 कार्य दिवस में किया जाएगा। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में जिले के सभी संकुलो के दो शिक्षकों को दिनांक 18 एवं 19मार्च को प्रशिक्षित किया जा रहा है।ये सभी प्रशिक्षक अपनें अपनें संकुल पर दिनांक 24 एवं 25 मार्च को आधे आधे शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।कैच अप कोर्स से संबंधित किताब हर स्कूल के हर वर्ग हेतू दो किताब बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक निगम पटना द्वारा 31 मार्च तक उपलब्ध करा दिया जाएगा।प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में ललन कुमार,एहसान आलम, आर्येंदु मानव एवं प्रशिक्षण में शेखपुरा,बरबीघा तथा घाटकुशुंभा मिलाकर 22 संकुलो से दो दो प्रतिभागी शामिल हुए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार विधालय परीक्षा द्वारा आयोजित इंटरमिडीएट की बार्षिक परीक्षा में अंक बढाने वाले गिरोह का उद्भेदन किया गया है। इस मामले की आंच बिहार विधालय परीक्षा समिति तक पहुच गयी है। पुलिस वहां से परीक्षार्थियों के डाटा लिक करने वालो की पहचान में जुट गयी है। एसपी कार्तिकेय शर्मा द्वारा गठित विशेष पुलिस टीम ने जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड के अस्थाना गाव से दो साइबर ठग सतीश कुमार और राहुल कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसके पास से 13 मोबाइल, एक लैपटॉप, बड़ी संख्या में बैंक पासबुक, एटीएम और बिहार विधालय परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी के नाम-पता, मोबाइल नम्बर और विधालय का नाम आदि अंकित कागजात बरामद किया गया है। इस धंधे की कमाई से खरीदी गयी बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। घटना का मुख्य सरगना पांची गाव निवासी तिरंजू महतो अभी पुलिस की पकड से दूर है। साइबर ठग अभी तक इस मामले में लगभग 10 लाख रूपये की ठगी कर चुके हैं। इन लोगो ने अभी तक 300 से ज्यादा लोगो को अपना शिकार बना चुके हैं। इस मामले में एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के क्रम में इन लोगो ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अपराधियों ने बताया कि परीक्षा में शामिल हुए लोगो को फोन कर कम नंबर आने की जानकारी देते थे। प्रमाण के रूप में उन्हें फोटोशोप के माध्यम से फर्जी मार्क सीट उपलब्ध कराते थे। नम्बर बढाने के लिए चार से पांच हजार रुपया देने के बाद उन्हें दूसरा अंक पत्र भेज देते थे। बैंक खाता में रुपया आते ही पांची गाव का ऋषिकेश कुमार एटीएम से रुपयों की निकासी कर लेता था। जबकि पांची गाव का तिरंजू महतो समिति से सम्बन्धित परीक्षार्थियों का डाटाबेस उपलब्ध कराता था।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत पाची गांव से बुधवार की रात को सोनू कुमार नामक युवक को राजस्थान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई । इस संबंध में जानकारी देते हुए शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मोबाइल नंबर के लोकेशन के आधार पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से राजस्थान पुलिस ने पाची गांव में छापामारी की। वहां पुलिस पहुंचने के बाद सोनू नामक युवक को गिरफ्तार कर शेखोपुरसराय थाना लाया गया। युवक से पूछताछ के क्रम में मामला सही पाया गया। जिसके बाद पुलिस अपने साथ राजस्थान लेकर चली गयी है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।