जिले के घाटकुसुम्भा प्रखण्ड में प्रखण्ड कार्यालय के समीप दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत जीविका परियोजना के सौजन्य से आज बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया ।जिसमे 10 से ज्यादा कम्पनियों के द्वारा नियोजन प्रक्रिया अपनाते हुए 724 अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया एवं 212 अभ्यर्थियों को अलग-अलग कम्पनियों द्वारा जॉब ऑफर किया गया।fair ,रोजगार मेले का विधिवत उद्घाटन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक सुभाष कुमार भगत ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत जल-जीवन-हरियाली के प्रतिक के तौर पर पौधा भेंट कर किया गया ।इस कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू , अग्रणी बैंक प्रबंधक सुभाष कुमार भगत,जिला श्रम अधीक्षक सह प्रभारी- नियोजन पदाधिकारी विनय कुमार ,जीविका के रोजगार प्रबंधक अजय रंजन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे ।