प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत पाची गांव से बुधवार की रात को सोनू कुमार नामक युवक को राजस्थान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई । इस संबंध में जानकारी देते हुए शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मोबाइल नंबर के लोकेशन के आधार पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से राजस्थान पुलिस ने पाची गांव में छापामारी की। वहां पुलिस पहुंचने के बाद सोनू नामक युवक को गिरफ्तार कर शेखोपुरसराय थाना लाया गया। युवक से पूछताछ के क्रम में मामला सही पाया गया। जिसके बाद पुलिस अपने साथ राजस्थान लेकर चली गयी है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।