पोषण पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को जिला अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केंद्रो पर अन्नप्राशन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा बताया गया कि इस बार के पोषण पखवाड़ा में आंगनवाड़ी केन्द्रों औषधीय पौधे लगाए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इस हेतु जिला वन पदाधिकारी शेखपुरा से आंगनवाड़ी केंद्र पर औषधीय पौधा रोपण हेतु पौधा उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया गया है। यह अभियान 16 मार्च से शुरू हुआ है। जो अगले 31 मार्च तक चलेगा। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने कहा कि वायुमंडलीय प्रदूषण से बचने के लिए पौधारोपण अत्यन्त जरूरी है। खासकर औषधीय पौधों से कई बीमारियों का उपचार आसानी से कम खर्च में किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से बगीचा लगाने और पौधारोपण करने की अपील की।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
