पर्यावरण प्रेमी जनार्दन सिंह ने एसपी कार्तिकेय शर्मा को लकी प्लांट देकर उनके कार्यों की सराहना की। बृहस्पतिवार को शेखोपुरसराय प्रखंड के नीमी गांव निवासी पर्यावरण प्रेमी जनार्दन प्रसाद सिंह ने एसपी कार्तिकेय शर्मा से मिलकर उनके द्वारा शेखपुरा जिला में साइबर क्राइम अपराध पर अंकुश लगाने के कार्यो की सराहना करते पर कहा की इससे आम लोगो मैं काफी खुशी देखी जा रही है। इसके साथ ही जिले में अवैध शराब की बिक्री सहित अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर उनके कार्यों की सराहना की। इस मौके पर एसपी को लकी प्लांट देकर उनके खुशहाल जीवन की कामना की।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

करोना के मामले उपर बोले सियम नितिश कुमार ,उन्होने कहॉ कि विहार मे करोना नियंत्रण मे है फिरहाल खुले रहेगै स्कुल, कॉलेज एवं मैल । मुख्यमंत्री नेकहा की हम हर दिन 70 हजार टेस्ट का लक्ष्य रखा गया है और ये कोशिस है कि ज्यदा से आधिक जॉच आरटिपीयस से हो । बिहार मे बैक्सीनेशन काम का काम भी तेजी से हो रहा है।हर दिन रात 9 बजे का डाटा देखते है। और उसकी समीक्षा करते है । स्कुल कॉलेज हमेसा कि तरह पहले जैसा चरेगा इसको रोकने  की जरूत नही है मुख्यमंत्री एक तरफ से स्पष्ट कर दिये है कि स्कुल और काॅलेज को बंद करने की जरूरत नही है , क्योकि बिहार मे स्थिती ठिक है।

रफीगंज गुरारू पथ के डाक स्थान के सभी 14 तारीख मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में चरकुप्पा टोला मोती बीघा गांव निवासी स्वर्गीय परमेश्वर भुईया की गया मगध मेडिकल में इलाज के दौरान 16 तारीख को मौत हो गई। वही मृतक की पत्नी ने गया इमरजेंसी वार्ड में पुलिस पदाधिकारी के समक्ष अपना बयान देते हुए कहा कि 14 तारीख को रफीगंज से इलाज कराकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच डाक स्थान के पास विपरीत दिशा से ट्रक नंबर एमएच 40 बी एल 5674 ड्राइवर लापरवाही एवं तेज गति से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दिया था। इससे मेरे पति के साथ तीन लोग घायल हो गए थे। रफीगंज अस्पताल से इलाज के बाद गया मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रशिक्षु डीएसपी सह सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि गया मगध मेडिकल में फर्द बयान के आधार पर रफीगंज थाना प्राथमिकी दर्ज की गई है। ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

औरंगाबाद उत्पाद विभाग ने रफीगंज पुलिस के सहायता से चरकावां उपरीडिह भुईयां बीघा गांव से छापामारी कर150kgजावा महुआ और 15 लीटर देसी शराब को बरामद किया है।उत्पाद विभाग के अंचल अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान 150kg जावा महुआ को विनष्ट किया गया तथा 15 लीटर देसी महुआ शराब को भी बरामद किया गया।मौके पर SI भगवान सिंह, रविकांत सिंह एवं अन्य पुलिस बल तैनात रहे‌।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

राजस्थान से यहां पहुंची एक पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से राजस्थान के एक व्यवसाई के बैंक खाता से 82 लाख रुपए की राशि अवैध तरीके से निकासी कर लिए जाने के मामले में साईबर क्राईम गिरोह के दो बदमाशों को धर दबोचा।गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों से कई राज पुलिस ने उगलवा ली हैं। सभी पर राजस्थान के भीलवाड़ा जिला अन्तर्गत पुनापनगर थाना क्षेत्र के व्यापारी के बैंक खाता से 82 लाख रुपए गायब करने का आरोप है।इंटरनेट के माध्यम से खाता और ईमेल हैक करके इस पैसे की ऑनलाइन निकासी की गई है। राजस्थान पुलिस कई दिनों से यहां डेरा जमाए हुए थी और सभी की छापेमारी में गिरफ्तारी हो रही थी। नवादा सहित अन्य जिलों में भी इस नेटवर्क में छापेमारी हो रही है। 82 लाख रुपए की निकासी के बड़े माफिया को पकड़ने को लेकर ही रणनीति बनाई गई थी। लेकिन उसे पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। पकड़े गए दोनों युवकों को ट्रांजिट रिमांड पर कोर्ट में प्रस्तुत कर राजस्थान पुलिस मिशन ओपी क्षेत्र के दोनों युवकों को अपने साथ ले गई है। पकड़े गए युवकों की पहचान सोनू कुमार, पिता बिपिन सिंह, कुसेढ़ी (मिशन चौक पर मिठाई दुकान) ,राजू कुमार, पिता कारू राम ,गंजपर बरबीघा के रूप में की गई।उधर शक के आधार पर हिरासत में लिए गए वीरपुर गांव निवासी शिव प्रसाद के पुत्र जितेन्द्र कुमार को पूछताछ के बाद मुक्त कर दिया। जो कि खलिलचक में रहकर सोने चांदी का दुकान चलाता है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार सोनू के बैंक खाता से पुलिस को साढ़े चार लाख रुपए की राशि भी मिली है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मंडल कारा में बुधवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जेल के अंदर सभी कैदी और कर्मी का कोरोना टेस्ट के लिए नमूना लिया गया। जेल में लगभग 300 लोगो के नमूने लिए गए। सभी का जाँच परिणाम अगले दिन दिया जायेगा। इस सम्बन्ध में जेल अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियो का दल ने विशेष कैम्प का आयोजन किया। कैम्प में स्वस्थ्य प्रबन्धक धर्मवीर कुमार, प्रभाष कुमार पाण्डेय आदि मौजूद थे. जेल में बंद सभी कैदी और कर्मी के स्वाव लिए गए। उनके स्वाव की जाँच एंटीजेन रैपिड किट के साथ एक सौ नमूने की जाँच आरटीपीसीआर के लिए भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि जेल में इस प्रकार का शिविर पहली बार लगाया गया है। हलाकि जेल में कैदी को भेजे जाने के पूर्व पुलिस द्वारा सभी का कोरोना टेस्ट कराया जाता है। कोरोना का नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही उसे जेल भेजा जाता है। कोरोना का पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड केयर सेंटर में रखा जाता है।

जिला के शेखपुरा नगर परिषद और बरबीघा नगर क्षेत्र के विस्तार पर सरकार ने मुहर लगा दी है। वहीँ नव गठित चेवाडा और शेखोपुरसराय नगर पंचायत के गठन पर भी मुहर लग गयी है। इस मामले में यहाँ स्थानीय स्तर पर विभिन्न राजनितिक और सामाजिक संगठनो द्वारा दिए गए आपत्ति को दरकिनार कर इस पर मुहर लगाते हुए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जिला में यह खबर आने के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं गम देखि जा रही है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र शेखपुरा का विस्तार करते हुए इसके तहत पचना, कारे और हथियावां पंचायत के नौ गावो को शामिल किया गया है। हथियावां पंचायत के धर्मपुर, रामरायपुर और पूरनकामा, कारे पंचायत का वाजिदपुर, मटोखर और सूरदासपुर तथा पचना गाव के पचना, खोरमपुर और कुंडा गाव को शामिल आकर इस सम्बन्ध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इसी प्रकार बरबीघा नगर क्षेत्र का विस्तार करते हुए जगदीशपुर और सामस खुर्द पंचायत के सभी गाव तेतारपुर, सरैया, खोजगाछी, दरियाचक, खलीलचक, सामस खुर्द और बभनबीघा को शामिल किया गया है। उधर नव गठित नगर पंचायत चेवाडा में सम्पूर्ण चेवाडा ग्राम पंचायत के साथ चकंद्रा पंचायत के बसंत गाव को शामिल किया गया है। चेवाडा नगर पंचायत में चेवाडा के साथ बहुआरा, बसंत और राकड़ गाव को रखा गया है। उसी प्रकार नव गठित नगर पंचायत शेखोपुरसराय में निमी और चरुआवा ग्राम पंचायत के गावो को शामिल किया गया है।शेखोपुरसराय नगर पंचायत में चरुआवा, शेखोपुरसराय, सुगिया, वहिक्ठा, बड़ेबीघा, जलालपुर निमी, मोहबतपुर निमी, निमी, मियनबीघा और पहाड़िया गाव को शामिल किया गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बुधवार को कृषि विज्ञान केन्द्र अरियरी के कृषि वैज्ञानिकों का एक दल लोहान गांव पहुंचकर किसानों द्वारा दो हेक्टेयर भूमि में लगाई गई खेसारी फसल के उन्नत बीज की खेती का जायजा लिया। वैज्ञानिकों के दल का नेतृत्व कृषि विज्ञान केन्द्र के केन्द्र प्रभारी डॉ विनय कुमार मंडल ने किया। इनके साथ केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ नवीन कुमार और डॉ जावेद इदरीश शामिल थे। उन्होंने बताया कि इस गांव में एक हेक्टेयर भूमि में रत्न और एक हेक्टेयर भूमि में प्रतीक प्रभेद का खेसारी बीज की बुवाई की गई थी। ये दोनों प्रभेद के बीज आधुनिक और उन्नत होने के साथ साथ अधिक उपज देने वाला है। उन्होंने बताया कि खेत पर पहुंचकर फसल का जायजा लिया गया। दोनों प्रभेद का फसल संतोषजनक पाया गया। केंद्र प्रभारी ने कहा कि अधिक उपज और अधिक मुनाफा के लिए उन्नत किस्म के बीजों की बुवाई नितांत जरूरी है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बुधवार को सदर प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा हाल्ट गांव के वार्ड नंबर 5 के सैकड़ों ग्रामीणों ने गांव के समीप शेखपुरा - शाहपुर पथ को घंटों जाम रखा । इस मुख्य सड़क मार्ग को लगभग तीन घंटों तक अवरूद्ध रखा। इस बाबत ओपी अध्यक्ष सदाशिव यादव ने बताया कि ग्रामीणों का कहना था कि वार्ड नंबर पांच में नल जल योजना के तहत पेय जलापूर्ति नहीं होने के चलते सैकड़ों ग्रामीणों को घोर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए इस मुहल्ले के लोगों को भटकना पड़ रहा है। सड़क जाम आंदोलन के कारण जाम में दर्जनों छोटे बड़े वाहन फंसे रहे। बाद में सदर प्रखंड के बीडीओ और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अभियंतागण जाम स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया। तब जाकर आंदोलन खतम हुआ।

बुधवार के दिन एसपी कार्तिकेय के शर्मा स्थानीय थाना पहुंचकर थाना के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान पत्रकारों के द्वारा पूछने पर उन्होंने कहा कि शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के साथ-साथ जिले में चल रहे साइवर ठग के मामले में संलिप्त अपराधियों की खैर नहीं है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है। जो प्रत्येक दिन साइवर ठग पर पैनी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि होली पर्व नजदीक आने को है। इसको लेकर भी कर्मियों को दिशा निर्देश दिया जा रहा है और शराब से जुड़े मामले को भी लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। मालूम हो कि शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के साथ-साथ जिले के कई ऐसे गांव हैं जहां साइवर ठग अनेक प्रकार के प्रलोभन देकर मोबाइल के माध्यम से बड़े-बड़े से लेकर छोटे छोटे व्यवसायियों को जाल में फंसा कर लाखो रुपये ऐंठते हैं ।जिसको लेकर आए दिन लगातार क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।