रफीगंज गुरारू पथ के डाक स्थान के सभी 14 तारीख मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में चरकुप्पा टोला मोती बीघा गांव निवासी स्वर्गीय परमेश्वर भुईया की गया मगध मेडिकल में इलाज के दौरान 16 तारीख को मौत हो गई। वही मृतक की पत्नी ने गया इमरजेंसी वार्ड में पुलिस पदाधिकारी के समक्ष अपना बयान देते हुए कहा कि 14 तारीख को रफीगंज से इलाज कराकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच डाक स्थान के पास विपरीत दिशा से ट्रक नंबर एमएच 40 बी एल 5674 ड्राइवर लापरवाही एवं तेज गति से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दिया था। इससे मेरे पति के साथ तीन लोग घायल हो गए थे। रफीगंज अस्पताल से इलाज के बाद गया मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रशिक्षु डीएसपी सह सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि गया मगध मेडिकल में फर्द बयान के आधार पर रफीगंज थाना प्राथमिकी दर्ज की गई है। ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।