मंडल कारा में बुधवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जेल के अंदर सभी कैदी और कर्मी का कोरोना टेस्ट के लिए नमूना लिया गया। जेल में लगभग 300 लोगो के नमूने लिए गए। सभी का जाँच परिणाम अगले दिन दिया जायेगा। इस सम्बन्ध में जेल अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियो का दल ने विशेष कैम्प का आयोजन किया। कैम्प में स्वस्थ्य प्रबन्धक धर्मवीर कुमार, प्रभाष कुमार पाण्डेय आदि मौजूद थे. जेल में बंद सभी कैदी और कर्मी के स्वाव लिए गए। उनके स्वाव की जाँच एंटीजेन रैपिड किट के साथ एक सौ नमूने की जाँच आरटीपीसीआर के लिए भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि जेल में इस प्रकार का शिविर पहली बार लगाया गया है। हलाकि जेल में कैदी को भेजे जाने के पूर्व पुलिस द्वारा सभी का कोरोना टेस्ट कराया जाता है। कोरोना का नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही उसे जेल भेजा जाता है। कोरोना का पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड केयर सेंटर में रखा जाता है।