देश के अन्य भागो में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यहाँ कोरोना जाँच और टीकाकरण में तेज़ी आ गयी है। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को 210 और लोगो को टीका दिया गया। जिसमे सबसे ज्यादा 90 लोगो को बरबीघा में टीका दिया गया। सरकार और जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर से कमर कस लिया है। जिले के विभिन्न प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ साथ सदर अस्पताल में कोरोना टेस्ट और टीकाकरण का काम मिशन मोड़ में चल रहा है। लेकिन स्वास्थ्यकर्मियो के कार्य बहिष्कार आन्दोलन का असर कोरोना रोकथाम अभियान में स्पष्ट देखा जा सकता है। जेल में कोरोना टेस्ट के लिए लगाये गए विशेष शिविर में एक भी पॉजिटिव मामला नहीं आया है। सदर पीएचसी के आलवा अरियरी सहित अन्य पीएचसी पर कोरोना जाँच व् टीकाकरण किया गया. अभी तक कहीं से पॉजिटिव मामला आने की सूचना नहीं है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के जमुई जिले के चेनारी प्रखंड से मुन्ना कुमार ने मुखिया जी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि ग्रामसभा लगाने के लिए ग्राम में माइक लगा करके सूचना दी जाती है कि आप सभी को पंचायत भवन में सभी लोगों की समस्या सुनी जाती है और लिखी जाती है कि गांव के लोगों को बिरधा पेंशन और नल जल और लोगों की समस्या गली-गली की भी समस्या को लिखाया जाता है और उस पर सब लोग मिलकर के काम करते हैं जिस तरह से लोगों की राय होता है उस पर हम सब मिलकर के मुखिया वार्ड काम करते हैं।
निर्धारित समय में लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय पाठक ने विकास मित्रों को दिया निर्देश मुख्यमंत्री परिवहन योजना को सभी लोग को लाभ दिलाने का कार्य किया जाए। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के द्वारा सरकार द्वारा महीनों से वेतन भुगतान न किए जाने के कारण हड़ताल कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के एएनएम जीएनएम सहित अन्य कर्मचारियों के द्वारा यह हड़ताल किया गया है। इस हड़ताल के वजह से अस्पताल के कई कार्य प्रभावित हुए हैं।इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेता मनोज कुमार सोलंकी ने बताया कि पिछले 5 महीने से उन लोगों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। कई बार सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारियों से गुहार लगाए जाने के बाद ही वेतन नहीं मिला है जिससे हम लोगों के सामने काफी परेशानी उत्पन्न हो गया है। जबकि आर्थिक तंगी का सामना उनके परिवार वालों को करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के हड़ताल में विभाग के महिला पुरुष कर्मी एक जुटता के साथ धरना भी दिया । इस हड़ताल के वजह से अस्पताल के कई कार्य प्रभावित हुए हैं।इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मी संघ से जुड़े अधिकारी मनोज कुमार सोलंकी ने बताया कि पिछले 5 महीने से उन लोगों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। कई बार निवेदन किए जाने के बाद ही वेतन नहीं मिला है जिससे हम लोगों के सामने काफी परेशानी उत्पन्न हो गई है। इसी वेतन की मांग को लेकर हड़ताल किया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विश्व यक्ष्मा दिवस 24 मार्च को मनाई जाती है। उसकी तैयारी को लेकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रो के डॉक्टरों को टीवी रोग से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सदर पीएचसी में डॉ शरदचंद, डीपीएम श्याम कुमार निर्मल, केयर इंडिया के अभिनव कुमार, रौशन कुमार के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर एएनएम, प्रखण्ड के चिकित्सक और अस्पताल कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण टीवी रोग से निपटने को लेकर दिया गया है। हर वर्ष 24 मार्च को विश्व यक्ष्मा दिवस मनाया जाता है। जिसकी तैयारी को लेकर इनका मुख्य उदेश्य टीवी रोग से निपटने को लेकर होगा और इंसान के शरीर मे टीवी रोग के लक्षण और उससे निवारण के उपाय विशेष कर सभी जानकारी दी गयी।डॉ शरदचंद ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया है कि विश्व यक्षमा दिवस की तैयारी को लेकर यह कार्यशाला का आयोजन किया गया है। विशेष कर सभी ग्रामीण क्षेत्रों के डॉक्टर और एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान टीबी की जाँच व पहचान के साथ मुफ्त इलाज और उनके आर्थिक सहायता के बारे में जानकारी दी गयी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉक्टर सेतु सिन्हा के द्वारा बरबीघा रेफरल हॉस्पिटल का दौरा किया गया। जिसमें कोविड वैक्सीनेशन से संबंधित कोल्ड चैन रजिस्ट्रेशन काउंटर टीकाकरण कक्ष अवलोकन कक्ष का निरीक्षण किया एवं अवलोकन कक्ष में मौजूद टीका लगवाने वालों से पूछताछ किया। जिसके उपरांत उनके द्वारा काफी संतोष प्रकट की गई ।इसके उपरांत पदाधिकारी द्वारा फैजाबाद मस्जिद जाकर वहां उपस्थित लोगों से कोविड वैक्सीनेशन से संबंधित जानकारी साझा किया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार सिन्हा ,अस्पताल प्रबंधक राजन कुमार, केयर इंडिया से अमन कुमार, पिरामल फाउंडेशन से नीरज कुमार एवं डब्ल्यूएचओ मॉनिटर प्रशांत कुमार आदि उपस्थित थे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत प्रखण्ड स्तरीय नियोजन एवं अनुश्रवण समिति का एकदिवसीय उन्मुखीकरण आयोजित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पधादिकारी डॉ महेंद्र कुमार के अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस कार्यशाला में पंचायत स्तर पर गठित ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति को सुदृढ़ बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए सामुदायिक प्रयास को बढ़ावा देने तथा आम लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई।बैठक में पिरामल स्वास्थ्य के प्रखंड प्रतिनिधि राजेश सिन्हा के द्वारा समिति के गठन एवं इसके कार्य प्रणाली के बारे में विशेष रूप से तथा स्वास्थ्य के लिए सामुदायिक प्रयास के छह चरण पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए स्वास्थ्य सेवा में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन करना, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए निगरानी करना एवं ग्राम स्वास्थ्य योजना बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए बताया गया। चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सरकार ग्राम स्तर तक हर सुविधा पहुंचाना चाहती है जिसे जन सहयोग तथा सामूहिक प्रयास के द्वारा ही सफल संचालन किया जा सकता है इस समिति के माध्यम से ग्रामीण स्तरीय समस्याओं के समाधान इस समिति के माध्यम से करने का प्रयास किया जाएगा।इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवीन गुप्ता, उर्मिला कुमारी, डॉ सुधीर कुमार (आर बी एस के), सी एच ओ विष्णु विश्वकर्मा, विश्वास तिवारी, महिला सुपरवाइजर रूमाना शहनाज, बबिता कुमारी,साएमी, पिरामल स्वास्थ्य के बी टी ओ राजेश सिन्हा, जीविका बी पी एम रंजीत कुमार, यूनिसेफ से तरुण कुमार आदि मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
स्थानीय रामाधीन महाविद्यालय शेखपुरा में 3 साल से अधिक समय तक राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में कार्य करने के विशेष अनुभव के कारण मुंगेर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक ने पटना में होने वाले सेहत सेंटर के नोडल अधिकारी के ट्रेनिंग के लिए प्रो o राहुल कुमार को नामित किया है।ज्ञातव्य है कि मुंगेर विश्वविद्यालय के अधीन रामाधीन महाविद्यालय महाविद्यालय में ही एकमात्र सेहत सेंटर का आबंटन बिहार सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किया गया है। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी और रेड रिबन क्लब के नोडल को ही सेहत सेंटर के नोडल के रूप में नियुक्त किया जाता है। यह ट्रेनिंग पटना में 17 और 18 मार्च को होटल क्लार्क इन में संपन्न होगा। यह भी उल्लेखनीय है कि वर्तमान में प्रो राहुल कुमार ने आर एस कॉलेज तारापुर में अपनी प्रतिनयुक्ति के आलोक में रामाधीन महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी ,रेड रिबन क्लब के नोडल,सेहत सेंटर के नोडल,एनसीसी के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर,रूसा के नोडल अधिकारी, इबीएसबी क्लब के समन्वयक, और रामाधीन महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव पद से त्यागपत्र दे दिया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मंगलवार को डीएम इनायत खान की अध्यक्षता में कोविड-19 के बढ़ते मामले के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले विशेषकर महाराष्ट्र, केरल एवं पंजाब राज्य से आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से कोविड-19 नेगेटिव प्रमाण पत्र प्राप्त करने के पश्चात ही जिला में आने की अनुमति दी जाए ।यदि कोई यात्री कोविड-19 का प्रमाण पत्र साथ लेकर नहीं आता है तो उनकी जांच आर टी पी सी आर के माध्यम से तत्काल कराया जाए और कोविड के जांच के फलाफल के आधार पर आइसोलेशन के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। बस स्टैंड ,रेलवे स्टेशन आदि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है ।उन्होंने बताया कि कोविड-19 का संक्रमण कुछ राज्यों में तेजी से फैल रहा है। इसके मद्देनजर जिले वासियों को सचेत और सावधान रहना होगा ।इसमें डरने की जरूरत नहीं लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। होली त्योहार के अवसर पर बाहर से काफी संख्या में लोग आते हैं उनको जांच किया जाना आवश्यक है । आवश्यकता पड़ने पर कंटेनमेंट जोन का भी निर्माण किया जाएगा । कोविड-19 में बने कोषांग गठन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोविड-19 से बचने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर एवं यातायात के साधनों में सोशल डिस्टेंस तथा मास्क का प्रयोग अति आवश्यक है, इस को सख्ती से लागू किया जाएगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समाहरणालय के मंथन सभागार में यूपी विकास आयुक्त सत्येंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में पंचायत आम निर्वाचन के कार्यों का सफल संचालन के लिए एक समीक्षात्मक बैठक हुई ।उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पंचायत आम निर्वाचन ईवीएम मशीन के द्वारा किया जाएगा। जिले में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 750 है, जिसमें मूल मतदान केंद्रों की संख्या 712 है। मतदान केंद्र के भवनों की कुल संख्या 553 है।ईवीएम से चुनाव कराने के संबंध में विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसकी मतगणना के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय /डाइट छात्रावास का अवलोकन करने का निर्देश दिया गया। आज विकास आयुक्त वरीय प्रभारी अधिकारी के द्वारा कार्मिक कोषां,ग ईवीएम कोषांग, वाहन कोषांग ,प्रशिक्षण कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग,विधि व्यवस्था को . मीडिया को. वीडियो कैमरा को. को लोक शिकायत कोषांग,आदि की विस्तृत समीक्षा की गई ।उन्होंने कहा कि पंचायत निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र ,शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन हर संभव कदम उठा रहा है। ईवीएम मशीन से मतदान कराने पर जिले में वाहनों की अत्यधिक आवश्यकता पर विचार किया गया ।कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय एवं राज्य सरकार सरकारों द्वारा समय-समय निर्गत सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जाना जरूरी है। कार्यस्थल पर सभी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा एवं सोशल डिस्टेंस का अनुपालन भी करना होगा। कार्यस्थल पर कर्मियों का थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य किया गया है। बैठक में सिविल सर्जन, डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी निशांत अपर अनुमंडल अधिकारी राजीव कुमार ,संजय कुमार डीसीएलआर सहित अन्य मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
