समाहरणालय के मंथन सभागार में यूपी विकास आयुक्त सत्येंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में पंचायत आम निर्वाचन के कार्यों का सफल संचालन के लिए एक समीक्षात्मक बैठक हुई ।उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पंचायत आम निर्वाचन ईवीएम मशीन के द्वारा किया जाएगा। जिले में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 750 है, जिसमें मूल मतदान केंद्रों की संख्या 712 है। मतदान केंद्र के भवनों की कुल संख्या 553 है।ईवीएम से चुनाव कराने के संबंध में विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसकी मतगणना के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय /डाइट छात्रावास का अवलोकन करने का निर्देश दिया गया। आज विकास आयुक्त वरीय प्रभारी अधिकारी के द्वारा कार्मिक कोषां,ग ईवीएम कोषांग, वाहन कोषांग ,प्रशिक्षण कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग,विधि व्यवस्था को . मीडिया को. वीडियो कैमरा को. को लोक शिकायत कोषांग,आदि की विस्तृत समीक्षा की गई ।उन्होंने कहा कि पंचायत निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र ,शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन हर संभव कदम उठा रहा है। ईवीएम मशीन से मतदान कराने पर जिले में वाहनों की अत्यधिक आवश्यकता पर विचार किया गया ।कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय एवं राज्य सरकार सरकारों द्वारा समय-समय निर्गत सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जाना जरूरी है। कार्यस्थल पर सभी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा एवं सोशल डिस्टेंस का अनुपालन भी करना होगा। कार्यस्थल पर कर्मियों का थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य किया गया है। बैठक में सिविल सर्जन, डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी निशांत अपर अनुमंडल अधिकारी राजीव कुमार ,संजय कुमार डीसीएलआर सहित अन्य मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
