प्रखण्ड के बाल विकास परियोजना कार्यालय में सोमवार को प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अलका कुमारी के द्बारा बीआरजी का प्रशिक्षण सभी सदस्यों को दिया गया ।जिसमें आइएलए माॅड्यूल नम्बर 18 पर चर्चा की गई। जिसमें कुपोषण और मृत्यु से बचने के लिए बीमारियों से बचाव कैसे करे विषय पर चर्चा किया गया ।जिसमें बच्चों की सेहत और पोषण पर बीमारियाँ किस तरह असर करती है एवं हाथ कब जरूर धोना चाहिए के बारे में बताया गया ।प्रशिक्षण में बीआरजी सदस्य पिरामल स्वास्थ्य के बीटीओ पप्पू कुमार राय, पर्यवेक्षिका रंजना कुमारी, बीएम राजेश कुमार ने भाग लिया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सोमवार को ओनामा स्थित नव स्थापित साई पब्लिक स्कूल में श्री सत्यनारायण स्वामी की भव्य पूजा एवम अन्य रंगारंग कार्यक्रमों के बीच शुभारम्भ किया गया। अतिथि के रुप में बरबीघा एवं शेखपुरा के विभिन्न गणमान्य लोग मौजूद रहे। साई ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष अंजेश कुमार ने कहा कि साई पब्लिक स्कूल, सी बी एस ई नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त है इसके अंतर्गत वर्ग नर्सरी से दशम तक वर्ग संचालित किया जाएगा, जिसकी नामांकन प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। साई ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के उपाध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि साई पब्लिक स्कूल बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहेगा। विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसका आनंद प्रांगण में उपस्थित छात्रों एवं उसके अभिभावको ने लिया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद महाप्रसाद का वितरण एवं भोज का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में साई ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार के शेखपुरा प्रखंड के अरियरी पंचायत हजरतपुर मंडरो अंतर्गत करकी निवासी राजनीति प्रसाद सिंह जी ने बिहार ग्रामवाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो कार्यक्रम के अंतर्गत अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि पहले के मुखिया कार्य करते है और आजकल चुनाव में पैसे का खेल है। इसी कारण नेता पैसा पर ज्यादा ध्यान देते है।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मुन्ना कुमार ने बताया की जन वितरण प्रणाली के द्वारा खराब गेहूं मिलने के कारण लोगों ने गुहार लगाई पर डीलर ने कहा की मुझे यही गेहूं मिल रही है। पर लोगो ने कहा की ये गेहूं खाने योग्य नहीं है। तो उन्होंने कहा की यही गेहूं मिलेगा ऊपर से उनको यही आदेश है

शेखपुरा प्रखंड अरियरी पंचायत हजरतपुर मंडरो अंतर्गत मौलानगर निवासी ने मीडिया चैनल पर बातें कही। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रखंड अंतर्गत सनैया गांव में एक पुराने मिट्टी के मकान का दीवार गिरने से उसके मलबे से दबकर एक 35 वर्षीय महिला दौलती देवी का मौत हो गया। सूत्रों ने बताया कि मृतका गांव के राजेंद्र पासवान की पत्नी थी। घटना के समय महिला एक चापाकल से पानी ले रही थी। तभी अचानक बगल के मिट्टी का पुराना दीवार अचानक गिर पड़ा और महिला मलबे में दब गई। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से महिला को मलबे से बाहर निकाला गया। बेहोशी की हालत में महिला को इलाज हेतु शेखपुरा भेजा गया। जहां उसकी हालत गम्भीर रहने पर सघन इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन महिला बिहारशरीफ पहुंचने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दी। इस घटना पर पूर्व मुखिया नवीन कुमार एवम जिला परिषद सदस्य अनीता कुमारी के पति व समाजसेवी भाई दिलीप घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार वालों को ढाढस बंधाया। इन्होंने घटना पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। बाद में पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रखंड क्षेत्र के पहाड़िया व पाची गांव में शनिवार की रात को 12 लीटर देसी शराब के साथ 3 व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि पहाड़िया व पाची गांव में गुप्त सूचना मिली थी कि पाची गांव निवासी सरवन चौधरी व दिनेश चौधरी घर में देसी शराब बनाकर उसका कारोबारी कर रहा है ।वही पहाड़िया गांव मैं संजीव चौधरी देसी शराब बनाकर उसका कारोबारी कर रहा है। जिसके बाद दोनों गांव में छापेमारी अभियान चलाकर 12 लीटर देसी शराब के साथ तीनों कारोबारी को पकड़ा गया ।जिसे पकड़ कर तीनों शराब कारोबारी को जेल भेज दिया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने आये परीक्षार्थियों ने जिला मुख्यालय स्थित डीएम आदर्श उच्च विधालय परीक्षा केंद्र पर जम कर बवाल किया। परिक्षार्थियो ने परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार क्षतिगस्त कर दिया। परीक्षा केंद्र पर बिलम्ब से पहुचने पर केंद्र पर मौजूद दंडाधिकारियो ने जब इन्हें अंदर जाने से मना किया तब परीक्षार्थी का गुस्सा फुट पड़ा। बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र की चाहदिवारी फांदकर अंदर जाने का प्रयास भी किया। परीक्षार्थी के इस हुडदंग से केंद्र पर तैनात दादाधिकारी और पुलिस कर्मी ने अंदर भागकर संयम का परिचय देते हुए सुरक्षित पोजीशन ले ली। अंदर के द्वार बंद कर इन सभी को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने से रोक दिया। परीक्षार्थी इस सम्बन्ध में भेदभाव का आरोप लगा रहे थे। इस सम्बन्ध में अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रथम पाली में 10 बजे सवेरे से शुरू होने बाली परीक्षा के लिए 09.40 बजे तक का समय प्रवेश के लिए निर्धारित था। केंद्र पर तैनात दंडाधिकारियो ने सघन जाँच के बाद 09.50 बजे तक परीक्षार्थियों को प्रवेश दिलाते रहे। उसके बाद परीक्षा केंद्र का गेट बाद कर दिया गया। इस समय के बाद लगभग 15 की संख्या में परीक्षार्थी का हुजूम अंदर प्रवेश की जिद्द करने लगा। उनके जिद्द के सामने नहीं झुकने पर वे सभी उग्र हो गए और मुख्य गेट को क्षतिगस्त कर दिया। बताया गया कि कुछ परीक्षार्थी जानबूझ कर बिलम्ब से पहुचते है, ताकि उन्हें बिना जाँच के ही अंदर प्रवेश की अनुमति मिल जाय। लेकिन केंद्र पर सजग द्न्दधिकरियो और पुलिस ने वैसे परीक्षार्थी के मंशा पर पानी बहर दिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रखंड अंतर्गत ऐतिहासिक विष्णु धाम सामस से बेशकीमती पत्थर से बने एक अति प्राचीन पाल कालीन प्रतिमा की चोरी हो गई ।प्रतिमा की चोरी की जानकारी शनिवार को लोगों को लगी है। यह प्रतिमा लक्ष्मी माता की बताई जा रही है। प्रतिमा गांव के जगदंबा स्थान मंदिर परिसर में स्थापित थी।प्रतिमा के चोरी होने से गांव वालों में काफी आक्रोश है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि जगदंबा स्थान में जगदंबा माता के अति प्राचीन ग्रेनाइट की प्रतिमा स्थापित है। उसी प्रतिमा के बगल में माता लक्ष्मी की एक प्रतिमा स्थापित थी। उसी प्रतिमा की चोरी की गई है । प्रतिमा चोरी होने की खबर शनिवार को लगी है।उधर ग्रामीणों से मिली जानकारी में बताया गया है कि 50 साल पहले यहां से एक और लक्ष्मी माता की प्रतिमा की चोरी कर ली गई थी। बता दे के सामस में लक्ष्मी माता की प्रतिमा सहित बड़ी संख्या में पाल कालीन प्रतिमा है जो ऐतिहासिक माना जाता है। इसी गांव में भगवान विष्णु की पूजा जाने वाली ऐतिहासिक सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित है और उसे विष्णु धाम के रूप में कहा जाता है । इस प्रतिमा के चोरी की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिला कृषि विभाग की एक टीम ने शनिवार को शेखपुरा एवम चेवाडा बाजार स्थित रासायनिक खाद की दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों द्वारा बेचे जा रहे खाद और अन्य सामग्रियों का सैंपल जब्त किया। अभियान का नेतृत्व जिला कृषि पदाधिकारी शिवदत्त प्रसाद सिन्हा ने किया। टीम में इनके साथ कृषि कर्मी रंजीत कुमार और विनय कुमार भी शामिल थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।