प्रखंड क्षेत्र के पहाड़िया व पाची गांव में शनिवार की रात को 12 लीटर देसी शराब के साथ 3 व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि पहाड़िया व पाची गांव में गुप्त सूचना मिली थी कि पाची गांव निवासी सरवन चौधरी व दिनेश चौधरी घर में देसी शराब बनाकर उसका कारोबारी कर रहा है ।वही पहाड़िया गांव मैं संजीव चौधरी देसी शराब बनाकर उसका कारोबारी कर रहा है। जिसके बाद दोनों गांव में छापेमारी अभियान चलाकर 12 लीटर देसी शराब के साथ तीनों कारोबारी को पकड़ा गया ।जिसे पकड़ कर तीनों शराब कारोबारी को जेल भेज दिया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
