शेखपुरा प्रखंड अरियरी पंचायत हजरतपुर मंडरो 70 वर्षीय महिला धनेश्वरी देवी को पेंशन नहीं मिल रहा है | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के शेखपुरा प्रखंड अरियरी पंचायत से कांति देवी ने बताया की उन्हें बढ़िया मुखिया चाहिए। जो लोगो को लाभ पहुँचाये। उनके गाँव में अभी पानी,सड़क,नाली की व्यवस्था नहीं है जिसके कारन काफी दिक्कत हो रहा है। इसलिए वे काम करने वाला मुखिया को चुनना चाहती हैं। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के शेखपुरा प्रखंड अरियरी पंचायत हजरतपुर मंडरो अंतर्गत लालू बीघा निवासी अजय कुमार चौहान ने बताया कि उन्हें ऐसा मुखिया चाहिए जो समस्याओं को दूर करे। अभी जो वर्तमान मुखिया है उनका इन पाँच सालों में कोई विकास कार्य दिखाई नहीं दिया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
शेखपुरा सदर प्रखंड क्षेत्र पचना गांव में राजेंद्र पाण्डेय के घर में अचानक लग गई है आग जिससे हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई । मौके पर राजेंद्र पाण्डेय ने बताया कि खाना बनाने के दौरान छत पर रखे विचाली के पुंज में अचानक आग लग गई। जिससे खाने का अनाज भी जलकर राख हो गई है ।वहीं घटना की सूचना पाते ही फौरन अग्निशमन वाहन पहुंचकर लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया । हालांकि इस घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है । वही अग्निशमन अधीक्षक ने बताया कि किसी भी तरह के अग्नि काँड में धैर्य रखें एवं लोगो का सहायता ले एवं आग को किसी भी हालत में अपने ऊपर हावी होने ना दें ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो राजेन्द्र यादव ने यहाँ जिला मुख्यालय में के कृषि कालेज खोलने की मांग की है। उन्होंने बिहार में कृषि शिक्षा परिषद के गठन की भी मांग की है। प्रो यादव ने इस सम्बन्ध में कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह से पटना में मिलकर एक ज्ञापन दिया। उन्होंने कृषि और खेती को लाभदायक बनाने के लिए भी कई मांग की है। उन्होंने पाच एकड़ भूमि के जोत वाले किसानो के सभी प्रकार के ऋण माफ़ करने की भी मांग की। प्रो यादव ने किसान सलाहकारों की मानदेय प्रतिमाह 20 हजार रुपया करने की मांग भी की। किसानो के सिचाई के लिए मुफ्त बिजली, पंपिंग सेट की सुविधा देने के साथ साथ यहाँ कोल्ड स्टोरेज बनाने की भी मांग की है। इस सम्बन्ध में प्रो यादव ने बताया कि कृषि मंत्री ने सभी मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आस्वासन दिया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिला पुलिस की विशेष छापामार दस्ता ने फरार हत्याभियुक्त को गिरफ्तार किया। इस सम्बन्ध में एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि अभियुक्त को नगर क्षेत्र के सरकारी बीएस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त विकास यादव शेखोपुरसराय प्रखंड के कबीरपुर गाव का रहने वाला है। पिछले साल दो दिसम्बर की हत्या की घटना में नाम आने के बाद वः फरार हो गया था। उसके पास से दो बड़ा मोबाइल सेट भी बरामद किया गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बृहस्पिवार को बरबीघा प्रखंड के जंगीपुर गांव निवासी युवती की हत्या कर लाश को खेत में फेंक दिया गया। हत्या का आरोप नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के लालूनगर निवासी पति पर लगाया गया है। हत्या गमछा से लगा दावा का किया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को बरामद कर लिया है। लाश की पहचान गोरेलाल यादव की पुत्री संपुल देवी के रूप में की गई है ।इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि संपुल देवी का पति के साथ विवाद चल रहा था। इसी बीच वह ससुराल से अपने मायके चली आई थी। जबकि बुधवार की शाम उसे ले जाने के लिए आया और अपने साथ सामने लेकर चला गया। सुबह में गांव के लोगों ने उसकी लाश लोदीपुर गांव के खेत में देखा। इसकी सूचना परिवार वालों को दी गई । फिर पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिला में आस्था एवं मनोकामना का पर्व महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया ।कोरोना काल के बाद पहली बार लोगों मे शिवरात्रि पर्व को लेकर भारी उत्साह नजर आया। बृहस्पतिवार की सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ पूजा अर्चना करने के लिए उमड़ पडी़, जो देर रात तक जारी रहा। सुबह से ही लोगों ने स्नान कर शिवलिंग की वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा की और जलाभिषेक किया। जिला में हर शिव मंदिर हर -हर महादेव ,बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती के नारों से गूंजता रहा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया ।शिव भक्तों ने महाशिवरात्रि को लेकर उपवास रखा, जिससे उसकी हर मनोकामना देवों के देव महादेव तथा पार्वती पूरी कर सकें । शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में विशेषकर महिलाओं ने उपवास रखा और शिवलिंग की पूजा की। जिला मुख्यालय के गिरीहिंडा पहाड़ पर स्थित कामेश्वर नाथ महादेव मंदिर तथा कुसेढी़ गांव के पंचबदन महादेव मंदिर, बरबीघा के बरबीघेश्वरी मंदिर में भी लोगों की भारी भीड़ देखी गई ।इन मंदिरों की महत्ता तथा प्रसिद्धि को देखते हुए लोगों ने शिवलिंग की पूजा अर्चना की। जिले भर के सभी शिव मंदिरों को आकर्षक एवं रंग-बिरंगे रोशनी से सजाया गया। शिवरात्रि पर रात्रि में शिव पार्वती विवाह का आयोजन किया गया। शिव विवाह को लेकर औघड़ दानी बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात की शोभायात्रा निकाली गई जिसको देखने के लिए लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बृहस्पतिवार की शाम अरियरी प्रखंड अंतर्गत भोजडीह , गढ़पर निवासी एवम समाजसेवी नवल पंडित जी का असामयिक निधन हो गया। वे लगभग 53 वर्ष आयु के थे। वे सनैया पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य रहे दिनेश पंडित के अग्रज भी थे। पिछले कुछ माह से वे लीवर कैंसर से पीड़ित थे। उनकी मौत की खबर सुनकर रात्रि में पूर्व मुखिया नवीन कुमार एवम जिला परिषद सदस्य अनीता कुमारी के पति व समाजसेवी भाई दिलीप गांव पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया। साथ ही अपनी जेब से दाह संस्कार हेतु सहायता राशि आश्रित को सौंपा। पूर्व मुखिया मृतक के आश्रित परिवारवालों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया।भगवान से दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार वालों को सहन शक्ति प्रदान करने की कामना भी की।मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
