जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो राजेन्द्र यादव ने यहाँ जिला मुख्यालय में के कृषि कालेज खोलने की मांग की है। उन्होंने बिहार में कृषि शिक्षा परिषद के गठन की भी मांग की है। प्रो यादव ने इस सम्बन्ध में कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह से पटना में मिलकर एक ज्ञापन दिया। उन्होंने कृषि और खेती को लाभदायक बनाने के लिए भी कई मांग की है। उन्होंने पाच एकड़ भूमि के जोत वाले किसानो के सभी प्रकार के ऋण माफ़ करने की भी मांग की। प्रो यादव ने किसान सलाहकारों की मानदेय प्रतिमाह 20 हजार रुपया करने की मांग भी की। किसानो के सिचाई के लिए मुफ्त बिजली, पंपिंग सेट की सुविधा देने के साथ साथ यहाँ कोल्ड स्टोरेज बनाने की भी मांग की है। इस सम्बन्ध में प्रो यादव ने बताया कि कृषि मंत्री ने सभी मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आस्वासन दिया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।