बिहार के महलीपुर गाँव से सचिन कुमार बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो इस कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों से बात की। लोगों ने बताया कि मुखिया युवा होना चाहिए, शिक्षित होना चाहिए। अभी पंचायती स्तर पर भ्रस्टाचार की खबरें बहुत है तो मुखिया स्वच्छ छवि वाला होना चाहिए

बिहार राज्य के रोहतास ज़िले के चेनारी प्रखंड से प्रिंस कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि यदि वे अपने पंचायत में मुखिया के रूप में चुने जाते हैं, तो प्रत्येक माह सामुदायिक बैठक करेंगे और जो भी सरकारी योजना आएगा उसे जनता के बीच साझा करेंगे। ताकि समुदाय मजबूत बन सकें

बिहार राज्य के जमुई जिला के शेखपुरा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रभात कुमार ने अंजनी कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वे ऐसा मुखिया को चुनना चाहते हैं जो उनके क्षेत्र का विकास करे युवाओं के बारे में अच्छे से सोच सके। सभी प्रत्यासी कहते हैं की विकास करेंगे पर ऐसा नहीं हो पाता है। वे चाहते हैं की सरकार को ऐसा कदम उठाना चाहिए जिससे लोगो को रोजगार मिल सके। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार के शेखपुरा अरियरी प्रखंड के विमान पंचायत अंतर्गत गगौरा निवासी अजीत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो कार्यक्रम पर बात की। उन्होंने बताया कि मुखिया ऐसा हो जो रोज़गार दे। निवर्तमान मुखिया ने कोई भी विकास कार्य नहीं किया। वर्तमान मुखिया का ध्यान ग्राम के विद्यालय पर बिलकुल नहीं है। मनरेगा जैसी योजनाओं का भी लाभ नहीं मिला।

बिहार राज्य के शेखपुरा प्रखंड अरियरी पंचायत हजरतपुर मंडरो अंतर्गत लालू बीघा निवासी अजय कुमार चौहान ने बताया कि उन्हें ऐसा मुखिया चाहिए जो समस्याओं को दूर करे। अभी जो वर्तमान मुखिया है उनका इन पाँच सालों में कोई विकास कार्य दिखाई नहीं दिया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चिनारी प्रखंड से प्रिंस कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि ग़रीब लोगों का काम सही से नहीं हो पाता है। सबसे पहले प्रखंड क्षेत्र से ही भ्रष्टाचारी ख़त्म करनी पड़ेगी तब जा कर ही प्रखंड स्तर पर ग्राम का विकास संभव है। जानकारी के अभाव के कारण अक्सर सरकारी योजनाओं का लाभ पाने से ग़रीब लोग छूठ जाते है। इसलिए ऐसी योजना तैयार करनी चाहिए जिससे लाभ सभी उचित लाभुकों तक पहुँच पाए।

बिहार राज्य रोहतास जिला प्रखंड चेनारी ग्राम सिंपुर से रंजीत बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि बलीपुर पंचायत के सिंपुर गाँव के निवासी से मोबाइल वाणी पर चलाये जा रहे कार्यक्रम 'मेरा मुखिया कैसा हो 'के तहत बातचीत में बता रहे हैं कि उन्हें पंचायत चुनाव के लिए पढ़ा लिखा युवा मुखिया की जरुरत है जो गाँव का विकास और भला करें।

बिहार राज्य से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रभात कुमार ने मिथिलेश कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने कहा कि मुखिया ऐसा हो जो विकास कार्यों को बढ़ावा दें। इसके साथ ही मुखिया को शिक्षित और ईमानदार होना चाहिए।इसके साथ ही जनता की जरूरतों का ख्याल रखे। जनता की समस्याओं को सुने और उसका समाधान करने का प्रयास करे।इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान मुखिया के कार्यकाल में विकास कार्य बहुत कम हुआ है। वर्तमान मुखिया दूसरों के सहारे कार्यों को अंजाम देते हैं। जिसके कारण विकास कार्य बाधित होता है। इसके साथ ही मुखिया को इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए की शिक्षा के क्षेत्र में कोई परेशानी ना हो। सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो इसके लिए हमेशा ही कार्यों का जायजा लेते रहना चाहिए

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चिनारी प्रखंड के ग्राम मल्हीपुर से रंजीत कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मुन्ना से हुई। 'मेरा मुखिया कैसा हो 'कार्यक्रम के तहत मुन्ना कहते है कि मुखिया को ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो जनता की समस्याओं को ध्यान में रख कर सभी का समाधान निकाले। ग्राम पंचायत के सभी कार्य अच्छे से करने वाला मुखिया की जरूरत है जो मनरेगा का काम जेसीबी से न करा कर मानवीय कार्य लें और ज़्यादा से ज़्यादा युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर निकाले।

बिहार राज्य के मधुबनी जिला के चेनारी प्रखंड से प्रिंस कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि वो अपने पंचायत को बहुत ही ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाना चाहते है।