शेखपुरा सदर प्रखंड क्षेत्र पचना गांव में राजेंद्र पाण्डेय के घर में अचानक लग गई है आग जिससे हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई । मौके पर राजेंद्र पाण्डेय ने बताया कि खाना बनाने के दौरान छत पर रखे विचाली के पुंज में अचानक आग लग गई। जिससे खाने का अनाज भी जलकर राख हो गई है ।वहीं घटना की सूचना पाते ही फौरन अग्निशमन वाहन पहुंचकर लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया । हालांकि इस घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है । वही अग्निशमन अधीक्षक ने बताया कि किसी भी तरह के अग्नि काँड में धैर्य रखें एवं लोगो का सहायता ले एवं आग को किसी भी हालत में अपने ऊपर हावी होने ना दें ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।