बृहस्पतिवार की शाम अरियरी प्रखंड अंतर्गत भोजडीह , गढ़पर निवासी एवम समाजसेवी नवल पंडित जी का असामयिक निधन हो गया। वे लगभग 53 वर्ष आयु के थे। वे सनैया पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य रहे दिनेश पंडित के अग्रज भी थे। पिछले कुछ माह से वे लीवर कैंसर से पीड़ित थे। उनकी मौत की खबर सुनकर रात्रि में पूर्व मुखिया नवीन कुमार एवम जिला परिषद सदस्य अनीता कुमारी के पति व समाजसेवी भाई दिलीप गांव पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया। साथ ही अपनी जेब से दाह संस्कार हेतु सहायता राशि आश्रित को सौंपा। पूर्व मुखिया मृतक के आश्रित परिवारवालों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया।भगवान से दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार वालों को सहन शक्ति प्रदान करने की कामना भी की।मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
