बृहस्पिवार को बरबीघा प्रखंड के जंगीपुर गांव निवासी युवती की हत्या कर लाश को खेत में फेंक दिया गया। हत्या का आरोप नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के लालूनगर निवासी पति पर लगाया गया है। हत्या गमछा से लगा दावा का किया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को बरामद कर लिया है। लाश की पहचान गोरेलाल यादव की पुत्री संपुल देवी के रूप में की गई है ।इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि संपुल देवी का पति के साथ विवाद चल रहा था। इसी बीच वह ससुराल से अपने मायके चली आई थी। जबकि बुधवार की शाम उसे ले जाने के लिए आया और अपने साथ सामने लेकर चला गया। सुबह में गांव के लोगों ने उसकी लाश लोदीपुर गांव के खेत में देखा। इसकी सूचना परिवार वालों को दी गई । फिर पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।