बुधवार के दिन एसपी कार्तिकेय के शर्मा स्थानीय थाना पहुंचकर थाना के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान पत्रकारों के द्वारा पूछने पर उन्होंने कहा कि शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के साथ-साथ जिले में चल रहे साइवर ठग के मामले में संलिप्त अपराधियों की खैर नहीं है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है। जो प्रत्येक दिन साइवर ठग पर पैनी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि होली पर्व नजदीक आने को है। इसको लेकर भी कर्मियों को दिशा निर्देश दिया जा रहा है और शराब से जुड़े मामले को भी लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। मालूम हो कि शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के साथ-साथ जिले के कई ऐसे गांव हैं जहां साइवर ठग अनेक प्रकार के प्रलोभन देकर मोबाइल के माध्यम से बड़े-बड़े से लेकर छोटे छोटे व्यवसायियों को जाल में फंसा कर लाखो रुपये ऐंठते हैं ।जिसको लेकर आए दिन लगातार क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
