राजस्थान से यहां पहुंची एक पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से राजस्थान के एक व्यवसाई के बैंक खाता से 82 लाख रुपए की राशि अवैध तरीके से निकासी कर लिए जाने के मामले में साईबर क्राईम गिरोह के दो बदमाशों को धर दबोचा।गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों से कई राज पुलिस ने उगलवा ली हैं। सभी पर राजस्थान के भीलवाड़ा जिला अन्तर्गत पुनापनगर थाना क्षेत्र के व्यापारी के बैंक खाता से 82 लाख रुपए गायब करने का आरोप है।इंटरनेट के माध्यम से खाता और ईमेल हैक करके इस पैसे की ऑनलाइन निकासी की गई है। राजस्थान पुलिस कई दिनों से यहां डेरा जमाए हुए थी और सभी की छापेमारी में गिरफ्तारी हो रही थी। नवादा सहित अन्य जिलों में भी इस नेटवर्क में छापेमारी हो रही है। 82 लाख रुपए की निकासी के बड़े माफिया को पकड़ने को लेकर ही रणनीति बनाई गई थी। लेकिन उसे पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। पकड़े गए दोनों युवकों को ट्रांजिट रिमांड पर कोर्ट में प्रस्तुत कर राजस्थान पुलिस मिशन ओपी क्षेत्र के दोनों युवकों को अपने साथ ले गई है। पकड़े गए युवकों की पहचान सोनू कुमार, पिता बिपिन सिंह, कुसेढ़ी (मिशन चौक पर मिठाई दुकान) ,राजू कुमार, पिता कारू राम ,गंजपर बरबीघा के रूप में की गई।उधर शक के आधार पर हिरासत में लिए गए वीरपुर गांव निवासी शिव प्रसाद के पुत्र जितेन्द्र कुमार को पूछताछ के बाद मुक्त कर दिया। जो कि खलिलचक में रहकर सोने चांदी का दुकान चलाता है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार सोनू के बैंक खाता से पुलिस को साढ़े चार लाख रुपए की राशि भी मिली है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।