कैच अप कोर्स प्रारंभ करने हेतु मुख्य प्रशिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन का उद्घाटन समग्र शिक्षा अभियान शेखपुरा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सतीश प्रसाद सिंह द्वारा किया गया ।संभाग प्रभारी सुधीर मोहन के द्वारा बताया गया कि वर्ष 2020-21 में पूरे वर्ष विद्यालय बंद रहने के कारण बच्चों में हुए लर्निंग लॉस के अंतर को पाटने के लिए अप्रैल 2021 से जिले के सभी प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालय में वर्ग 2से 10 के बच्चों को कैच अप कोर्स के माध्यम से हुए लर्निंग लॉस को दूर किया जाएगा।कैच अप कोर्स में पिछले वर्ग का पढ़ाई अप्रैल से जून तक कुल 60 कार्य दिवस में किया जाएगा। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में जिले के सभी संकुलो के दो शिक्षकों को दिनांक 18 एवं 19मार्च को प्रशिक्षित किया जा रहा है।ये सभी प्रशिक्षक अपनें अपनें संकुल पर दिनांक 24 एवं 25 मार्च को आधे आधे शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।कैच अप कोर्स से संबंधित किताब हर स्कूल के हर वर्ग हेतू दो किताब बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक निगम पटना द्वारा 31 मार्च तक उपलब्ध करा दिया जाएगा।प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में ललन कुमार,एहसान आलम, आर्येंदु मानव एवं प्रशिक्षण में शेखपुरा,बरबीघा तथा घाटकुशुंभा मिलाकर 22 संकुलो से दो दो प्रतिभागी शामिल हुए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
