हर बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। बाल श्रम इस अधिकार का हनन करता है।” यह एक प्रसिद्ध व्यक्ति मलाला यूसुफजई के विचार है। वाकई में बाल श्रम एक ऐसा अभिशाप है जो बच्चों को न केवल शिक्षा से दूर कर रहा है बल्कि उनका सम्पूर्ण बचपन भी छीन लेता है इतना ही नहीं यह समाज को विनाश के पथ पर आगे बढ़ाता है। बच्चे देश के भविष्य होते हैं लेकिन बाल श्रम जैसी कुरीति से बच्चों का भविष्य ही अँधेरे में जा रहा है। जिस उम्र में बच्चे खेल कूद कर जीवन के हर पहलुओं को समझते है,उस उम्र बच्चे बाल श्रम करने को बेबस है । तो साथियों , आइये मिलकर बाल श्रम के विरुद्ध अपनी आवाज़ बुलंद करे और न सिर्फ देश से बल्कि सम्पूर्ण विश्व से बाल श्रम की प्रथा को खत्म करने में अपना भागीदारी सुनिचित करें।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के चंदरपुरा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेश कुमार महतो ने बताया कि ग्रामीण विस्थापित रैयत मोर्चा बुढीडीह द्वारा बीसीसीएल दुग्दा कोल वाशरी प्रबंधन के खिलाफ सोलर पावर प्लांट में विस्थापितों को रोजगार देने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गर्मी से बचने के लिए सभी जरुरी कदम उठाने होंगे | बिजली का जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल ना करें, पानी का सही इस्तेमाल करें और जब तक ज़रूरी ना हो, घर से बाहर धुप में ना निकले |
दोस्तों, फसले बिना केमिकल के जी जाती हैं पर पानी के बिना तो जमीन बेजान ही है! मवेशियों में भी कहां इतनी जान होगी कि वो खेत जोत पाएं, हमें दूध दे पाएं! पानी तो सबको चाहिए , पर... साथियों, हमें बताएं कि पानी के प्राकृतिक स्त्रोत खत्म होने से आपको किस तरह की दिक्कतें हो रही हैं? क्षेत्र के कुएं, पोखर और तालाब प्रशासन ने खत्म कर दिए हैं या फिर वे सूख रहे हैं? क्या इन्हें बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं? अगर स्त्रोत सूख रहे हैं तो आपके पास पीने के पानी का क्या विकल्प है? क्या खेतों में पानी नहीं पहुंचने से फसलों को नुकसान हो रहा है? पानी की कमी के कारण किसानों और पशुपालकों को किस तरह की दिक्कतें हो रही हैं? खेतों में पानी पहुंचाने के लिए आपने क्या व्यवस्था की है और क्या यह पर्याप्त है? दोस्तों, पानी अहम है क्योंकि ये हमें जीवन देता है और आप तो जानते ही हैं.... जिंदगी जरूरी है!
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे. एम. रंगीला ने बताया कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद कल विधानसभा के स्पीकर कक्ष में कल्पना सोरेन को शाम 5 बजे विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से नरेश कुमार महतो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दुगदाके मीत कुमार गुप्ता ने जेई एडवांस में बाजी मारी।साथ ही सीआरएल रैंक 9979 और कैटिगरी रैंक 2202 के साथ नया कीर्तिमान बनाया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा किसान भाइयों को अनार के फसल हेतु जरुरी सलाह दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से मोनाइल वाणी संवाददाता बालेश्वर महतो ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारों की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आम लोगों को प्रखंड स्तर पर सुनिश्चित करने तथा आम जनों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से, 11 से 20 जून तक नावाडीह प्रखंड परिसर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता शिवनारायण महतो ने बताया कि जरीडीह प्रखंड अंतर्गत प्रजापति धर्मशाला जैनामोड़ में जेबीकेएसएस की प्रखंड इकाई की ओर से रविवार को एक बैठक हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
