साथियों, यह दिन बेहद ही खास होता है क्यूंकि जगह -जगह पर स्वास्थ्य संगठनों एवं समाज सेवियों द्वारा रक्तदान शिविर लगाई जाती हैं और स्वस्थ्य लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. इतना ही नहीं लोग इस दिन बड़े ही उत्साह और निःस्वार्थ भाव से अपने स्वेच्छापूर्वक रक्तदान करते हैं और जरूरतमंद लोगों तक ब्लड पहुँचाने में अपना योगदान देते हैं। तो,आइये हम सब मिलकर रक्तदान की इस मुहीम से जुड़े और विश्व रक्तदाता दिवस में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मोबाइल वाणी परिवार की ओर से आप सभी श्रोताओं को विश्व रक्तदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे बीमा के बारे में

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के चंदरपुरा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेश कुमार महतो ने बताया कि ग्रामीण विस्थापित रैयत मोर्चा के साथ प्रबंधन का समझौता हो गया और प्लांट का बन्द पड़ा हुआ निर्माण कार्य शुरू हो गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निकाली गयी अपरेंटिस के 3000 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त किया हो। इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 01.04.1996 से अधिकतम 31.03.2004 के बीच की आयु सीमा होनी चाहिए। आवेदन शुल्क पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 400/ रूपए ,एससी/एसटी/सभी महिला उम्मीदवार/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 600/ रुपए तथा अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 800 रुपए रखा गया है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा तथा स्थानीय भाषा प्रमाण के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर वेतनमान 15000 रुपए दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है www.nats.education.gov.in . उम्मीदवारों का चयन चिकित्सा मानक और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर होगा।। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 17/06/2024 है।तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बालेश्वर महतो ने बताया कि नावाडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम जीरोडीह में निर्माणाधीन आईटीआई नावाडीह के लिए आपूर्ति किया गया उपस्कर,शरारती तत्वों के कारण वहां उतरा नही जा सका। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता अनिल कुमार जानकारी दे रहे हैं कि गोमिया के पूर्व विधायक जोगेंद्र प्रसाद महतो ने गोमिया ब्लॉक के गांव टिकारा में सौ केबी का विधुत ट्रांसफार्मर का उदघाटन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता अनिल कुमार जानकारी दे रहे हैं कि चेन्नई में ब्रह्मकुमारी राज्य स्वास्थ्य सेवा केंद्र द्वारा आयोजित पांच दिवसीय शिविर कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। पांच दिवसीय शिविर के दौरान महाकाव्य , महाआरती गीत सार और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता शिवनारायण महतो ने बताया कि होटल आर्यन ईन्टरनेशनल में विभिन्न संस्थाओं के द्वारा संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में चार पंचायतों के मुखिया शामिल हुए ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता बालेश्वर महतो ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा ग्रामीण लाभुकों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ सुदूरवर्ती क्षेत्र में लाभुकों तक पहुंचने के उद्देश्य से मंगलवार को नावाडीह प्रखंड मुख्यालय परिसर में विशेष अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रमुख पूनम देवी बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम और सीओ अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।