30 अगस्त से पंचायत स्तर पर आपकी योजना आपकी सरकार शिविर का आयोजन नवाडीह प्रखंड में किया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने गुरुवार को पेटरवार प्रखंड अंतर्गत जरूआटांड़ से आधा दर्जन से अधिक जायरीनों के जत्थे को हज उमराह के लिए सऊदी अरब स्थित मक्का के लिए रवाना किया. उन्होंने जायरीनों को इस इस्लामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं. अध्यक्ष श्री महतो ने उन सभी को फूल माला पहनाकर अभिनंदन करते हुए मक्का के लिए रवाना किया. मौके पर बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता सहित मुस्लिम धर्मावलंबी उपस्थित थे.
उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर गठित जिला दस्ते ने आज श्रम विभाग के तत्वावधान में चास बाजार से चार बाल श्रमिकों को विमुक्त करवाया गया। जिला छापेमारी दल का नेतृत्व श्रम अधीक्षक बोकारो रंजीत कुमार ने किया जिन्होंने कहा कि बाल श्रम एक कानूनी अपराध है। इसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
पेटरवार प्रखंड अंतर्गत अरजूवा पंचायत के ग्राम इरगुवा टोला धमना में 63 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन पूर्व विधायक बबीता देवी ने फीता काट कर किया. इसके पूर्व ग्रामीण दीदियों के द्वारा फूल माला पहनाकर पूर्व विद्यायक का स्वागत किया गया. बाधित बिजली बहाल होते ही ग्रामीणों में खुशी का माहौल बन गया. बबिता देवी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए. मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, महानंद मांझी, गंगाधर महतो, शक्तिधर महतो, पूसा मरांडी, बिपिन किस्कू आदि दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे.
नवयुवक संघ मठ टोला पेटरवार की ओर से दुर्गा पूजा महोत्सव को बेहत्तर व्यवस्था के तहत सम्पन्न कराने के लिए एक बैठक अशोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में की गई. जिसमें नवयुवक संघ के सभी सदस्य मौजूद थे. बैठक में दुर्गा पूजा के अवसर पर सप्तमी, अष्टमी व नवमी को कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर निर्णय लिया गया. दुर्गा पूजा को व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सदस्यों को जिम्मेवारी दी गयी.
29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती है। मेजर ध्यानचंद को उनके अद्वितीय हॉकी कौशल और खेल के प्रति समर्पण के लिए याद किया जाता है। उन्होंने भारत को हॉकी में कई अंतरराष्ट्रीय जीत दिलाकर देश का गौरव बढ़ाया है। आज के दिन खेल के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले खिलाड़ियों को भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित करते हैं। बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से,स्कूलों और कॉलेजों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाता है। जगह - जगह खेल के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाता है। दोस्तों , खेल प्रतिस्पर्धा और मनोरंजन के दायरे से परे हैं। उनमें जीवन बदलने, चरित्र निर्माण करने और सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने की शक्ति है।आइए आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हम प्रण करें कि हम खेलेंगे और लोगों को खेलने के लिए प्रेरित करेंगे। मोबाइल वाणी परिवार की तरफ से राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
मंत्री ने खुला शेड निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति नावाडीह का हुआ पुनर्गठन
इस एपिसोड के मुख्य विषय, वर्षा जल संग्रहण, को दर्शाता है। "बूंद-बूंद से सागर" मुहावरा छोटे प्रयासों से बड़े परिणाम प्राप्त करने की भावना को व्यक्त करता है। यह श्रोताओं को प्रेरित करता है कि वर्षा की हर बूंद महत्वपूर्ण है और उसका संग्रहण करके हम बड़े बदलाव ला सकते हैं। क्या आप वर्षा जल को इक्कट्ठा करने और सिंचाई से जुडी किसी रणनीति को अपनाना चाहेंगे? और क्या आपके समुदाय में भी ऐसी कहानियाँ हैं जहाँ लोगों ने इन उपायों का इस्तेमाल करके चुनौतियों का सामना किया है?
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
