झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बालेश्वर महतो जानकारी दे रहे हैं कि रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का ठहराव अब झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित पवित्र तीर्थ स्थल पारसनाथ स्टेशन पर होगा। इसकी स्वीकृति रेल मंत्री ने दी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
समाज कि लड़ाई लड़ने वाले लोगों के आदर्श कितने खोखले और सतही हैं, कि जिसे बनाने में उनकी सालों की मेहनत लगी होती है, उसे यह लोग छोटे से फाएदे के लिए कैसे खत्म करते हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कोई प्रभावशाली व्यक्ति ने इस तरह काम किया हो, नेताओं द्वारा तो अक्सर ही यह किया जाता रहा है। हरियाणा के ऐसे ही एक नेता के लिए ‘आया राम गया राम का’ जुमला तक बन चुका है। दोस्तों आप इस मसले पर क्या सोचते हैं? आपको क्या लगता है कि हमें अपने हक की लड़ाई कैसे लड़नी चाहिए, क्या इसके लिए किसी की जरूरत है जो रास्ता दिखाने का काम करे? आप इस तरह की घटनाओं को किस तरह से देखते हैं, इस मसले पर आप क्या सोचते हैं?
गोमिया के विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं चरगी पंचायत की मुखिया रानी कुमारी मुर्मू ने प्रखंड के चरगी गांव में मांझी हाउस निर्माण की आधारशिला पूजा -अर्चना व नारियल फोड़ कर संयुक्त रूप से रखी. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि धनुलाल महतो, ओमप्रकाश सहगल, अर्जुन मांझी, मनोहर मुर्मू, अकील मरांडी, सहबाग मुर्मू, कामेश्वर मरांडी, रमेश पाठक, बैजनाथ महतो, अनोदर मरांडी, रमेश किस्कू, विमल कुमार मुर्मू आदि उपस्थित थे.
गोमिया के विधायक डॉ लम्बोदर महतो की पत्नी सह गोमिया विधानसभा स्तरीय विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी ने पेटरवार प्रखंड अन्तर्गत ओरदाना पंचायत के सरैया टांड़ गांव में 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन पूजा अर्चना कर किया. मौके पर प्रदीप कुमार, जितेंद्र महतो, भुनेश्वर महतो सहित दर्जनों महिला-पुरूष उपस्थित थे.
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा और मनीष दुबे का पेटरवार तेनु चौक पर पेटरवार प्रखंड भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष पिंटू महतो और महामंत्री रौनक प्रसाद की ओर से अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया. ये प्रदेश महामंत्री पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होंने के लिए रांची से जामताड़ा जा रहे थे. इस दौरान कुछ देर के लिए पेटरवार तेनु चौक पर रुके थे जहां उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से पेटरवार प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल भी मौजूद थे.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास साहू मूँगफली की खेती के बारे में जानकारी दे रहें हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
पल्स पोलियो जागरूकता को लेकर बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी
आक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर रांची रवाना हुए भाजपाई
