"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा मक्का की फसल में फॉल वर्म कीट नियंत्रण के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .

माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.

पारा शिक्षकों को वेतनमान के समतुल्य मानदेय बढ़ोतरी के लिए 28 अगस्त को बैठक होगी। शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम के साथ होनेवाली इस बैठक में सहायक अध्यापक के 10 प्रतिनिधि शामिल होंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

"आपका पैसा आपकी ताकत" कार्यक्रम के अंतर्गत आज की कड़ी में हम जानेंगे, इस कार्यक्रम को सुनकर उनको क्या लाभ मिला। आइए सुनते हैं श्रोताओं के अनुभव ।

यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो वेस्ट सेंट्रल रेलवे के द्वारा निकाली गयी एक्ट अपरेंटिस के 3317 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी बोर्ड से दसवीं अथवा बारहवीं पास किया हो , इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष होनी चाहिए।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है www.wcr.indianrailways.gov.in/ याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 /09 /2024 है ।

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पेटरवार पंचायत  के मुखिया टोला एवं बुंडू पंचायत के केवट टोला में बुधवार को धूम- धाम के साथ माँ मनसा पूजा का तीन दिवसीय पर्व संपन्न हुआ. बुधवार को पारण किया गया. इन दोनों जगहों पर विषहरी माँ मनसा की मूर्ति स्थापित कर श्रद्धा व भक्ति के साथ पूजा-अर्चना किया गया.  इन जगहों पर स्थित मनसा मंडप में खास सजा- सज्जा, लाइट व्यवस्था व सुविधायें बहाल करते हुए पर्व उत्सव मनाया गया. . श्रद्धालु ग्रामीण प्राय: सभी घरों में विशेष साफ -सफाई के बाद सोमवार को संयत और मंगलवार को उपवास रख कर महिला -पुरुष इस पर्व में पूजा अर्चना किये. इसके पूर्व बारी (जल) की पूजा अर्चना किया गया. इस अवसर पर धान रोपनी समाप्त कर बारी पूजा करते हैं. किसान आराध्य देव बारी (जल ) से याचना करते हैं कि आपके सहयोग व माध्यम से खेतों में धान रोप कर चास किये हैं और आपके आशीर्वाद से खेत हरा भरा रहे और संफला सम्पूर्ण अन्नाज हो यही कामना करते है. इस मौके पर मनसा मंगल नाटक, जांत, मंत्र अभ्यास किया गया. संध्या में प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय जलाशयों में प्रतिमा विसर्जन कर दिया गया.

पूर्व घोषित तिथि के अनुसार भारत बंद के आह्वान पर बुधवार को संयुक्त अनुसूचित जाति /जनजाति फोरम (साजफ )के बैनर तले पुर्वाहण  सवा नौ बजे से राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 को पेटरवार तेनु चौक पर चक्का जाम कर दिया गया. जिसके कारण बोकारो-रामगढ़ पथ और तेनुघाट -कसमार पथ पूरी तरह से  जाम हो गया. चारों तरफ  छोटी -बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गयी. यहां तक की बाइकों को भी आर -पार नहीं होने दिया गया. जिससे सड़कों पर आवाजाही  करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई यात्रियों और जाम कर्ताओं के बीच हॉट -टॉक भी हुआ. आंदोलनकारी संविधान में छेड़ -छाड़ बंद करें, केंद्र सरकार हाय हाय आदि नारे लगा रहे थे. चक्का जाम कार्यक्रम साजफ के केंद्रीय प्रधान महासचिव बाली रजवार व जिला अध्यक्ष महेन्द्र मुंडा के नेतृत्व में किया गया. इन्होंने कहा कि संविधान में जो छेड़-छाड़ हुई है उसको केंद्र सरकार व सुप्रीम कोर्ट तुरंत वापस लें अन्यथा आंदोलनऔर भी उग्र किया जायगा. सडक जाम तीन बजे अपराह्न हटाया गया.  मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष अशोक रजवार, महासचिव राजेंद्र नायक, रुपलाल रजवार, राजू मुंडा, कुम्भकरण मुंडा, नारायण रजवार, बुधु घांसी, नेमचंद घांसी, जितेंद्र घांसी, शिवचंद बेदिया, संतोष रजवार, संटू कुमार, विजय मरांडी, मंसूर आलम, संदीप कुमार, बिहारी, प्रेमचंद बास्के, मुटुक धारी रजवार सहित अन्य आंदोलनकारी शामिल थे.

पेटरवार भाजपा मंडल की एक बैठक बुंडू पंचायत के सभागार में मंडल अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में की गई. बैठक में आगामी 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली को सफल बनाने एवं‌ मन की बात कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई.  इस बैठक में पेटरवार मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में मोरहाबादी मैदान रांची पहुंचने का आह्वान किया गया. बैठक में कहा गया कि आगामी 25 अगस्त को सभी बूथों के प्रभारी अपने-अपने बूथों पर मन की बात सुनेंगे और मन की बात सुनकर सरल एप में फोटो जरूर डालेंगे. बैठक में मुख्य अतिथि गोमिया विधानसभा के प्रभारी संजय सिंह एवं मंच संचालन प्रदीप नायक ने की.

धनबाद विभाग द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय प्रश्नमंच के वैदिक गणित बाल वर्ग में पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पेटरवार के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जिन्हें विद्यालय में पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया.  इस विद्यालय के कक्षा सप्तम के भैया ओम कुमार, भैया सुमित कुमार एवं भैया आर्यन कुमार प्रसाद ने सामूहिक रूप से सरस्वती शिशु मंदिर कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में आयोजित धनबाद विभाग के विभाग स्तरीय प्रश्नमंच के वैदिक गणित (बाल वर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया. विद्यालय की ओर से प्रभारी सुरेश साव एवं वैदिक गणित के आचार्य राजीव रंजन मिश्रा ने इन विद्यार्थियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रान्त स्तरीय प्रश्नमंच में भी सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया.  इनकी सफलता में विद्यालय के अन्य सभी आचार्य एवं दीदी जी का भी भरपूर सहयोग रहा.

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बालेश्वर महतो जानकारी दे रहे हैं कि नावाडीह प्रेस क्लब का पुनर्गठन बुधवार को बासू बिहारी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि क्लब का स्थापना दिवस आने वाले 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा और संघ को और मजबूत करने पर चर्चा करने के लिए हर महीने एक प्रेस क्लब के सभी सदस्यों के साथ एक बैठक भी आयोजित की जाएगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।