झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेश महतो जानकारी दे रहे हैं कि विद्यासागर हाई स्कूल दुग्दा में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है और इसलिए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जानी चाहिए।
दलित संगठनों ने भारत बंद को शांतिपूर्वक बंद करने की अपील की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
यह एपिसोड बदलते मौसम और असामान्य बारिश के कारण कृषि क्षेत्र पर पड़ने वाले विभिन्न प्रभावों की व्यापक चर्चा करता है। फसल उत्पादन, मिट्टी की गुणवत्ता, पानी प्रबंधन और किसानों की आजीविका पर पड़ने वाले असर का विस्तृत विवरण दिया गया है। साथ ही, इन चुनौतियों से निपटने के लिए किसानों द्वारा अपनाए जा रहे समाधानों और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया है।
दोस्तों, राष्ट्रीय महिला आयोग की रिपोर्ट के अनुसार एक महिला अभी भी 2.5 किमी तक पैदल चलकर जाती हैं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अपने परिवार के लिए पीने का पानी लाने में औसतन दिन में 3-4 घंटे खर्च करती हैं, यानि अपने पूरे जीवन काल में 20 लाख घंटों से भी ज्यादा. क्या आपको ये बातें पता है ?और ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें.
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
ये रेशम का धागा नहीं बहन का प्यार है यही तो खट्टे-मीठे रिश्तों की तकरार हैं भाई की कलाई की शोभा जिससे होती है वो और कुछ नहीं रक्षा बंधन का त्यौहार है नमस्कार /आदाब, दोस्तों ,सावन पूर्णिमा के दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है, रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के लिए बेहद ही खास दिन होता है। भाई की कलाई पर राखी बांधना बहन की ओर से स्नेह और सुरक्षा का प्रतीक है, और परिणामस्वरूप, भाई उसकी रक्षा करने का वचन देता है। भाई अक्सर अपनी बहनों को पैसे या उपहार देकर उनके प्रति अपना प्यार दिखाते हैं। रक्षाबंधन का पर्व न सिर्फ भाई -बहन के प्यार को दर्शाता है बल्कि यह पर्व पारिवारिक सुरक्षा का प्रतिक भी है साथ ही यह पर्व एकजुटता और जिम्मेदारी की भावना की सराहना करता है। श्रोताओ मोबाइल वाणी परिवार की और से आप सभी को भाई-बहन की पावन पर्व रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं !
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री अशोक झा जीवामृत और घनामृत खाद बनाने के बारे में जानकारी दे रहें हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से जे एम् रंगीला ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद वासिरुद्दीन से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नोटिस जारी किया था कि राज्य में सभी कोई अपनी दुकान में एक नोटिस बोर्ड लगाएँ जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया,योगी महाराज ने ये काम किए, लेकिन यह बहुत गलत बात थी। इससे कि समाज में जातिवाद को बढ़ावा दिया जाएगा,आजादी को पचहत्तर साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी हमारे देश में इस तरह की जातिवाद देखने को मिलता है, इसलिए यह बहुत हद तक गलत और निंदनीय कदम था और यह समाज में कड़वाहट पैदा करेगा और भाईचारे को चोट पहुंचाएगा। यह देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सराहना हैं । उच्चतम न्यायालय अभी भी लोकतंत्र का संरक्षक है। हम इस आदेश के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार एक विशेष समुदाय को निशाना बना रही थी, क्या आपको लगता है। इरादा यह है कि उन्हें वहाँ से ऑक्सीजन मिले, जब तक यह हिंदू और मुसलमान नहीं करते, यह इस शक्ति में कायम नहीं रह सकता है और सत्ता में नहीं जा सकता है। सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए जाति के आधार पर जो होता है वह गलत है। बिलकुल गलत। तो जो कहा गया वह यह था कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में हैं भाई भाई । फिर से स्थापित किया जाना चाहिए
कलकत्ता की डॉक्टर मोमिता देवनाथ के क्रूर दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ बोकारो में सरकारी और गैर-सरकारी डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन और हड़ताल की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
